{"_id":"5cdb0e97bdec2207571f51c4","slug":"31557859991-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिणाम के इंतजार में हो रहे जीत के दावे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिणाम के इंतजार में हो रहे जीत के दावे
विज्ञापन
औराई। लोकसभा चुनाव के लिए रविवार को हुए मतदान के बाद क्षेत्र के चट्टी चौराहों, चाय-पान की दुकानों पर लोगों को अब मतगणना का इंतजार है। लोग चाहते हैं कि जतनी जल्दी हो सके परिणाम आ जाए और बाजार में चल रहे बहसबाजी और और जीत हार के दावों का दौर समाप्त हो।
प्रमुख चौराहे पर सुबह से लेकर शाम तक दावो का दौर चल रहा है। यदि बहसबाजी की बात करें तो कोई गठबंधन और कोई भाजपा के जीत के दावे कर रहा है। मतदान के पहले तक जो कांग्रेस त्रिकोणीय संघर्ष में थी अब उसका कोई नामलेवा नहीं रह गया है। खास बात यह है कि भाजपा और गठबंधन का खेमा अपनी अपनी जीत के दावे कर रहा है। दोनो ही एक लाख से अधिक वोटों से अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। जबकि आम आदमियो की राय है कि सत्ता पक्ष और विपक्ष में कांटे की टक्कर है। ऊंट किस करवट बैठेगा यह 23 मई को ही पता चलेगा।
चर्चाओं के दौर के बीच दोनो ही प्रत्याशियो के समर्थक एक दूसरे के विरोध में जमलेबाजी कर रहे हैं। कुछ ऐसे भी मतदाता हैं जो बहस करते करते मारपीट पर अमादा हो जा रहे हैं। हलांकि कुछ अच्छे लोग लोगों को यह कहकर शांत कर रहे हैं कि 23 के फरियाई जाई काहे झगड़ा करत हय।