{"_id":"5cbf5b4ebdec22142a721e3f","slug":"31556044622-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में बिजली की बुरी गत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में बिजली की बुरी गत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिला मुख्यालय ज्ञानपुर और आसपास के इलाकों की बिजली आपूर्ति मंगलवार को कैपेसिटर बैंक लगाने के कार्य की भेंट चढ़ गई है। दिन में साढ़े 11 बजे के आसपास गुल हुई बिजली का शाम पांच बजे के बाद तक दर्शन नहीं हुए थे। भीषण गर्मी में लगातार छह घंटे से अधिक समय तक बिजली गुल रहने से आम लोगों में हाहाकार मच गया। कई इलाकों में शाम का पानी भी नहीं मिल पाया।
बिजली की बचत और वोल्टेज समस्या दूर करने के मकसद से मंगलवार को ज्ञानपुर पॉवर हाउस पर कैपेसिटर बैंक लगाने का काम कराया गया। इसके लिए सुबह करीब साढ़े 11 बजे नगर और आसपास के इलाकों की बिजली आपूर्ति ठप कर दी गई। कैपेसिटर लगाने का काम पूरे दिन चला। शाम के छह बजे तक बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी थी। इससे प्रचंड गर्मी और उमस में सामान्य जनजीवन उबल गया। नगर की लगभग 50 हजार आबादी में बिना बिजली के हाहाकार मच गया। घरों से लेकर दुकानों तक लोग गर्मी से पसीने-पसीने हो गए। लगातार कटौती के चलते इन्वर्टर भी जवाब दे गए। इससे जनजीवन बेपटरी हो गया।
दोपहर में लोग घरों और अपने प्रतिष्ठानों में हाथ का पंखा झलते नजर आए। बाहर हल्की हवाएं चलीं, लेकिन तेज धूप के असर से उनकी तासीर गर्म रही। इससे लोग पसीने-पसीने रहे। शाम पांच बजे तक पेयजल आपूर्ति शुरू हो जाती है, लेकिन बिजली न होने के कारण नगर के कई वार्डों में लोगों को शाम को समुचित ढंग से पानी नहीं मिल पाया। इस संबंध में एसडीओ सुनील कुमार ने बताया कि पॉवर हाउस में कैपेसिटर बैंक लगाने का काम चल रहा है। इसके कारण बिजली आपूर्ति बंद की गई है। काम पूरा होने के बाद आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। बताया कि नगर की वोल्टेज की समस्या के समाधान के लिए कैपेसिटर बैंक लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
क्या है कैपेसिटर बैंक...
कैपेसिटर बैंक एक ही रेटिंग के कई कैपेसिटर्स का एक समूह है, जो शृंखला में जुड़ा हुआ होता है या विद्युत ऊर्जा को स्टोर करने के लिए एक दूसरे के साथ समानांतर जुड़ा रहता है। इसके जरिए स्टोर बिजली का दोबारा उपयोग किया जाता है।
...