फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   मूल्यांकन केंद्र पर शिक्षकों ने शुरू किया विरोध

मूल्यांकन केंद्र पर शिक्षकों ने शुरू किया विरोध

Sun, 10 Mar 2019 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
मूल्यांकन केंद्र पर शिक्षकों ने शुरू किया विरोध

विज्ञापन
ज्ञानपुर। नौ सूत्री मांग पूरी नहीं होने से नाराज शिक्षकों ने शनिवार को मूल्यांकन केंद्र पर धरना देकर विरोध शुरू कर दिया। कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगें पूर्ण नहीं करेगी, वह विरोध जारी रखेंगे। इससे मूल्यांकन केंद्र पर गहमागहमी का माहौल रहा।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं एमएलसी चेतनारायण सिंह के निर्देश पर मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में शनिवार को जीआईसी पहुंचकर शिक्षकों ने नारेबाजी करते हुए सरकार से मांग पूरी करने की मांग की। शिक्षकों ने कहा कि पिछले साल मूल्यांकन के दौरान विरोध जताने पर सरकार ने मांगें पूरा करने का आश्वासन दिया था। उसके बाद दो माह पहले कर्मचारी- शिक्षकों को आश्वस्त किया गया था कि उनकी मांग मानी जाएगी, लेकिन अब तक उस पर कोई निर्णय नहीं लिया गया। उनकी प्रमुख मांगों में मान्यता की धारा सात (क) का परिवर्तन, वित्तविहीन शिक्षकों को सम्मानजनक मानदेय, कोषागार से वेतन ले रहे तदर्थ शिक्षकों को विनियमितीकरण, एक अप्रैल 2005 के बाद नियुक्त शिक्षकों को पुरानी पेंशन, माध्यमिक शिक्षकों और कर्मचारियों को चिकित्सकीय सुविधा, एलटी ग्रेड में शामिल शिक्षकों को राजकीय शिक्षकों की तरह सीटी ग्रेड की सुविधा, मूल्यांकन का पारिश्रमिक सीबीएसई के समान और एलटी ग्रेड शिक्षकों को प्रोन्नत वेतनमान स्नातकोत्तर उपाधि की बाध्यता समाप्त करना शामिल हैं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष वासुदेव तिवारी, शेषधर दूबे, रत्नाकर मिश्र,रमाशंकर सिंह यादव, शारदा सिंह, प्रेम बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed