{"_id":"5c2e518ebdec2256ac5030de","slug":"31546539406-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संकट: बिजली का हाल बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संकट: बिजली का हाल बेहाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में बिजली आपूर्ति का हाल बेहद खराब हो गया है। बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय ज्ञानपुर में बिजली की आंख मिचौनी के चलते पूरे दिनभर में छह घंटे आपूर्ति ठप रही। सुबह साढ़े छह बजे से 11 बजे तक लगातार बिजली गुल रही। इसके बाद गुलगपाड़े का सिलसिला चला। इससे नगर के कई मोहल्लों में लोगों को सुबह पीने का पानी भी नहीं मिल पाया।
प्रदेश में योगी सरकार बनने के बाद से ही जिला मुख्यालयों पर निर्बाध बिजली आपूर्ति का शेड्यूल जारी किया गया। इसके अलावा नगरों में 20 घंटे और गांवों में 18 घंटे आपूर्ति करने का निर्देश बिजली विभाग को दिया गया। लेकिन, भदोही जिले में यह आदेश पूरी तरह लागू नहीं हो पाया। ठंड के सीजन में भी बिजली आपूर्ति बेपटरी हो चुकी है। बृहस्पतिवार को ज्ञानपुर नगर में सुबह साढ़े छह बजे बिजली गुल हो गई। इसके बाद नौ बजे के आसपास बिजली आई, लेकिन केवल दर्शनभर देकर फिर बत्ती गुल हो गई। इसके बाद 11 बजे के बाद ही आपूर्ति बहाल हुई। करीब आधे घंटे की आपूर्ति के बाद बिजली फिर गायब हो गई और साढ़े 12 बजे आई। इसके चलते नगर के पुरानी कलेक्ट्री के पीछे, सब्जी मंडी, नथईपुर तिराहा आदि इलाको में नगर पंचायत की पेयजल सप्लाई पर आश्रित तमाम लोगों को पानी नहीं मिल पाया। लोग हैंडपंप पर पानी के लिए कसरत करते देखे गए। शाम को भी बिजली की आवाजाही हुई। पावर हाउस पर पूछने पर कर्मचारियों ने बताया कि मेन लाइन से ही बिजली की कटौती हुई है। लेकिन, खास बात यह है कि हफ्तेभर से यह स्थिति लगभग हर रोज बन जा रही है। इससे लोगों में रोष है। गांवों में बिजली आपूर्ति का हाल और भी बेहाल है। कई गांवों में लोग लो-वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे हैं। इस संबंध में बिजली विभाग के एक्सईएन अमर सिंह ने कहा कि लोकल स्तर पर फॉल्ट आदि के समय ही कटौती की जाती है। ज्यादातर आपूर्ति मेन लाइन से कटने के कारण ही बाधित होती रहै। जो बिजली मिलती है, वह सप्लाई की जाती है।
विज्ञापन