फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   पूर्वांचल राज्य के लिए चलाया हस्ताक्षर अभियान

पूर्वांचल राज्य के लिए चलाया हस्ताक्षर अभियान

Sun, 04 Nov 2018 12:09 AM IST
Updated Sun, 04 Nov 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
पूर्वांचल राज्य के लिए चलाया हस्ताक्षर अभियान

विज्ञापन
ज्ञानपुर। आम आदमी पार्टी ने शनिवार को पूर्वांचल राज्य बनाओ अभियान के तहत ज्ञानपुर नगर के शीतल पाल तिराहे के समीप कैंप लगाकर हस्ताक्षर अभियान चलाया। इसके अलावा पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नगर में भ्रमण कर लोगों से पूर्वांचल राज्य बनाने के लिए समर्थन मांगा। इस दौरान पंफलेट भी बांटे गए।

पूर्वांचल राज्य बनाने के लिए आंदोलन को धार देने की विभिन्न संगठनों की कोशिशें तेज हो गईं हैं। शनिवार को आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता की अगुवाई में आयोजित कैंप में लोगों से हस्ताक्षर करवाकर पूर्वांचल राज्य के लिए समर्थन जुटाया गया। साथ ही कार्यकर्ताओं ने नगर भ्रमण कर दुकानदारों और सामान्य परिवारों से विकास के निमित्त पूर्वांचल राज्य की अहमियत बताते हुए समर्थन मांगा। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने हस्ताक्षर फार्म भरे और पूर्वांचल राज्य की स्थापना के लिए अपना समर्थन दिया। आप के जिलाध्यक्ष ने कहा कि पूरे प्रदेश में आम आदमी पार्टी हस्ताक्षर अभियान चला रही है। यह अभियान 12 नवंबर तक चलेगा। कहा कि छोटा प्रदेश होगा तो शासन, प्रशासन और न्याय व्यवस्था में तेजी से सुधार होगा। लोगों तक शिक्षा, चिकित्सा, बिजली एवं पानी आदि सुविधाएं आसानी से उपलब्ध हो सकेंगी। वक्ताओं ने कहा कि माह के भीतर पूर्वांचल के सभी जनपदों से 50 लाख हस्ताक्षर कराकर पूर्वांचल को अलग राज्य बनाने की मांग महामहिम राष्ट्रपति के समक्ष रखी जाएगी। जिला सचिव कफील अजीज ने कहा कि विचार रखे। इस अवसर पर किसान प्रकोष्ठ के प्रभारी महेंद्र नाथ पाल, छात्र प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संदीप यादव, जिला कार्यकारिणी सदस्य नरेश मिश्रा, अमित पुष्पकार, विजय पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed