फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   गोंडवाना साम्राज्य के राजा का मनाया 161 बलिदान दिवस

गोंडवाना साम्राज्य के राजा का मनाया 161 बलिदान दिवस

Wed, 19 Sep 2018 12:30 AM IST
Updated Wed, 19 Sep 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
गोंडवाना साम्राज्य के राजा का मनाया 161 बलिदान दिवस
ज्ञानपुर। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के लोगों ने मंगलवार को गोंडवाना साम्राज्य के राजा शंकर शाह और कुंवर रधुनाथ शाह का 161 बलिदान दिवस ज्ञानपुर तहसील में मनाया। इसमें आजादी के समय उनके तहत किए गए कार्यों पर चर्चा की गई। इस दौरान गोंडवाना समुदाय से जुड़ी प्रधानमंत्री को संबोधित 10 सूत्री मांगों का पत्रक डीएम को सौंपा गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे रंगलाल गोंड ने आजादी की लड़ाई में गोंडवाना साम्राज्य के दोनों राजाओं की चर्चा करते हुए कहा कि अंग्रेजों के विरूद्घ गांवों में जाकर लोगों को जागरूक करने का काम उन्होंने किया। जिसके आरोप में अंग्रजों ने उन्हें मौत की सजा सुनाई थी। लेकिन, आज उन्हीं की धरती पर उनके वंशजों के साथ अन्याय किया जा रहा है। इस दौरान पार्टी के पदाधिकारियों ने गोंड समुदाय समस्याओं को लेकर मांगपत्र डीएम को सौंपा। कार्यक्रम का शुभारंभ वीरबहादुर मरकाम ने किया। इस मौके पर रमेश गौंड, पन्नालाल गोंड, पंचनारायण, कृपाशंकर, लवकुुश, ज्ञानधर, कमला शंकर, अनिल कुमार, लाल बहादुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed