फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   31 found corona positive including two children

कोरोना संकट: दो बच्चों समेत 31 मिले पॉजिटिव

Thu, 03 Feb 2022 06:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 06:03 PM IST
विज्ञापन
31 found corona positive including two children
जिले में बृहस्पतिवार को दो बच्चों समेत 31 की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। 28 मरीजों ने संक्रमण को मात दे दिया। जबकि एक्टिव केस की संख्या 217 पहुंच गई है।
विज्ञापन

नए साल की शुरूआत से संक्रमितों के मिलने का क्रम थम नहीं रहा है। किसी दिन 40 से अधिक तो कभी 30 के करीब मरीज मिल रहे हैं। संक्रमित होने वालों में दो साल के बच्चे से लेकर 80 साल के बुजुर्ग भी शामिल हैं। कोविड की दोनों डोज लेने वाले भी संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की आई रिपोर्ट में औराई के उपरौठ में दो साल और कसिदहां गांव में आठ साल के बच्चे की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसी तरह ज्ञानपुर के बालीपुर, प्रोफेसर कॉलोनी, कलीपुर, गोपीगंज, गोपीपुर, केदारपुर सहित नौ, डीघ ब्लॉक में नगरदह, बारीपुर, सीकी चौरा सहित सात, औराई ब्लॉक में छह, सुरियावां में पांच, भदोही में चार मरीज मिले। सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक ने कहा कि संक्रमितों को होम आइसोलेशन में रखा जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें उन्हें जरूरी दवाएं उपलब्ध करा रही हैं। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि जो लोग अभी एक भी डोज नहीं लगवाए हैं वह केंद्रों पर जाकर वैक्सीन लगवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed