{"_id":"60bcd7378ebc3e1f571f99e2","slug":"27-cows-recovered-from-container-four-smugglers-arrested-bhadohi-news-vns5933050138","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंटेनर से 27 गोवंश बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंटेनर से 27 गोवंश बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औराई। थाने की पुलिस ने रविवार की रात राजमार्ग कोठरा के पास गश्त करते समय कंटेनर में लदे 27 गोवंश को बरामद कर चालक समेत चार तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। कंटेनर मालिक के हंडिया-प्रयागराज में उतरने की पुलिस तलाश कर रही है।
हाइवे पर गोवंश की तस्करी थम नहीं रही है। हर सप्ताह पुलिस गोवंश से भरे वाहनों को पकड़ती है। ऊंज और गोपीगंज थाने से निकलने वाले वाहन औराई में पकड़ लिए जाते हैं। इन दिनों कौशांबी से लेकर पश्चिम बंगाल तक धमक जमा चुके तस्करों की सक्रियता बढ़ी ही है वध के लिए ले जाने वाले पशुओं को बंद वाहनों में क्रूरतापूर्वक लादने का क्रम नहीं रुक रहा है। शाम ढलने पर राजमार्ग के पूर्वी सीमा बाबूसराय और पश्चिमी सीमा से सटे गांव में तस्करों की जमघट शुरु हो जाती। घासफूस से बने मड़हों में चाय-पान के दौरान ट्रक, कंटेनर, एसीयुक्त पिकअप, मैजिक आदि वाहन चालक भी मनमाफिक भाड़ा पाने के चक्कर में लाइन लगाते हैं। भाड़ा तय होने पर पशुओं को लादने का सिलसिला देर रात तक चलता है। भोर के समय वाहनों की रवानगी कर दी जाती है। सवाल यह है कि दोनों सीमाओं के बीच तीन कोतवाली, एक चौकी को लांघते हुए तस्कर आगे बढ़ते हैं। प्रभारी निरीक्षक सदानंद सिंह ने बताया कि रात लगभग 10.30 मुखबिर की सूचना पर गोवंश को लादकर पश्चिम बंगाल जाने वाले कंटेनर को रोक लिया। जांच में 27 बैल बरामद कर भागने की फिराक में चालक राजू, दिलीप कुमार, शेखू, रहीश को गिरफ्तार किया जा सका। चारों के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए गोवंश को गोशाला चीनी मिल को सुर्पुद कर दिया।