फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   2.5 mm rain in the district in 12 hours, problems increased due to slippery roads

Bhadohi News: जिले में 12 घंटे में हुई 2.5 मिमी बारिश, सड़कों पर फिसलन से बढ़ी परेशानी

Fri, 23 Feb 2024 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Feb 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
2.5 mm rain in the district in 12 hours, problems increased due to slippery roads
ज्ञानपुर। पश्चिमी विक्षोभ के कारण में बुधवार देर रात तेज हवा और गरज-चमक के बीच करीब आधे घंटे तक बारिश हुई। बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे तक बूंदाबादी होती रही। दोपहर से शाम तक बादल छाए रहे। धूप-छांव का असर बना रहा। मौसम विभाग के मुताबिक जिले में 12 घंटे में 2.5 मिमी बारिश हुई। बारिश होने से पारा दो डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। लोगों को ठंड का अहसास होने लगा। जिले में बेमौसम बारिश से किसानों की चिंता बढ़ गई। कृषि विशेषज्ञों ने बेमौसम बारिश से तिलहन मटर, सरसों, चना की फसलों को सबसे अधिक नुकसान की आशंका जताई है। थोड़ी बारिश में ही जिले के ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों पर कीचड़ फैल गया। फिसलन से राहगीरों को परेशानी हुई। वहीं डॉक्टरों ने बदले में मौसम में लोगों को सेहत के प्रति सचेत रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन

जिले में मौसम ने तेजी से करवट बदला है। इस माह लगातार मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बीते एक सप्ताह से तेज धूप थी। लोग ने गर्म कपड़ों को रख दिए थे। वहीं बुधवार की देर शाम पश्चिमी विक्षोभ के असर से अचानक मौसम ने करवट बदल लिया। बुधवार की रात करीब ग्यारह बजे अकाशीय बिजली की कड़कड़ाहट और तेज हवा के साथ आधे घंटे तक जमकर बारिश हुई। बारिश के बाद हरीरामपुर-कंसरायपुर , धीरपुर वैदा, मनीगंज कस्तुरीपुर, दुर्गागंज पुरानी बाजार, कसियापुर, चकचंदापुर, अनेनपुर, वैदहा मार्ग पर कीचड़ में फिसलकर राहगीर गिरते रहे। । कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वही, न्यूनतम तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस रहा। बुधवार की अपेक्षा अधिकतम तापमान करीब 2 डिग्री की गिरावट आई। तापमान लुढ़कने से लोगोंं ने ठंड महसूस किया। बृहस्पतिवार को लोग गर्म कपड़े पहने नजर आए।
विज्ञापन

-------------
इनसेट:
जिला चिकित्सालय में 749 की ओपीडी :
ज्ञानपुर। महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय में बृहस्पतिवार को 649 मरीजों की ओपीडी हुई। मौसम खराब होने के कारण मरीजों की संख्या अन्य दिनों की अपेक्षा जिला चिकित्सालय में कम रही। ज्यादातर मरीज मौसमी बीमारी से ग्रसित पहुंचे। जिन्हें जांच पड़ताल कर दवाई उपलब्ध कराई गई। इनमें सर्दी, जुकाम, बुखार, जोड़ों के दर्द, बदन दर्द, पेट दर्द से पीड़ित लोंगों की संख्या ज्यादा रही। डॉ. आशुतोष सिंह ने बताया कि बदलते मौसम में सतर्कता जरुरी है। थोडी सी लापरवाही बरतने मौसमी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। बच्चों के प्रति अभिभावक सजग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
इनसेट:
मौसम से न घबराए, गेहूं की सिंचाई शुरू करें किसान
ज्ञानपुर। बेमौसम बारिश से तिलहनी फसल को नुकसान होने की आशंका बढ़ गई है। तेज हवा से सरसों की फसल के लोटने की आशंका किसानों को सताने लगी है। बेजवां के कृषि विशेषज्ञ डॉ. आरपी चौधरी ने बताया कि बारिश से सरसाें की फसल को अधिक नुकसान पहुंच सकता है, क्योंकि अगैती सरसों की फसल कट चुकी है, या तो कट रही है। इससे नुकसान होने का डर है। कहा कि जिले में 2.5 मिमी ही बारिश हुई है। इससे किसानों को डरने की जरूरत नहीं है। कहा कि किसान गेहूं की सिंचाई शुरू कर दें।
-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed