फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   240 million will develop the district

240 करोड़ से होगा जिले का विकास

Sat, 02 Apr 2016 06:57 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही Updated Sat, 02 Apr 2016 06:57 PM IST
विज्ञापन
240 million will develop the district
जिला पंचायत की बैठक में शामिल अध्यक्ष,सांसद और सदस्य गण
। जिला पंचायत सभागार में शनिवार को नए वित्तीय वर्ष में मूल आय -व्ययक, जिला योजना समिति की बैठक हुई। इसमें अलग-अलग मदों में 240 करोड़ खर्च करने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष काजल यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में ध्वनिमत से प्रस्ताव को पारित किया गया। इसमें पिछली बैठक की कार्यवाही की पुष्टि हुई और नए का अनुमोदन किया गया। 
विज्ञापन


शनिवार को दोपहर 12 बजे शुरू हुई जिला पंचायत की बैठक की शुरुआत कुछ नए जिला पंचायत सदस्यों के सवालों के साथ हुई। उसके बाद जिपं सदस्यों की शिकायतों पर अधिकारियों से सवाल-जवाब हुए। एक घंटे से अधिक समय तक चली बैठक में पिछली बैठक की कार्यवाही की पुष्टि हुई और ग्रामीण इलाकों के विकास के लिए 2016-17 के लिए मनरेगा, जिला योजना समिति की वार्षिक कार्ययोजना का अनुमोदन किया गया। महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना के लिए 27 करोड़ 56 लाख, जिला योजना समिति के लिए एक अरब 86 करोड़ 61 लाख, जिला पंचायत का 25 करोड़ 80 लाख के बजट समेत करीब 240 करोड़ के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। इसमें कृषि के लिए 24 लाख, उद्यान के लिए 27.53 लाख, पशुपालन को 73.22 लाख, मत्स्य को तीन लाख, दुग्ध उत्पादन के लिए एक करोड़, वन विभाग का 69.84 लाख के अलावा शिक्षा, स्वास्थ्य, जल निगम, बिजली समेत सभी विभागों में साल भर खर्च होने वाले बजट को तय किया गया।

विज्ञापन

सांसद वीरेंद सिंह मस्त ने बताया कि भदोही जिले ने दुग्ध उत्पादन में प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। इससे दूध उत्पादन को बढ़ाने के लिए जिले को नाबार्ड ने चयनित किया है। उन्होंने जिला पंचायत सदस्यों से आग्रह किया कि वे नाबार्ड के जरिए दुग्ध उत्पादन को बढ़ाने में मदद करें। इस मौके पर सीडीओ आरपी मिश्र, जिला पंचायत सदस्य दिवाकर शुक्ल, सुरेश मिश्र, अखिलेंद्र बघेल, सचिन यादव, परदेशी राम, सुरभि पटेल, राजेश सोनकर, सपा जिला महासचिव राजितराम यादव, भाजपा नेता शैलेंद्र दूबे समेत कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed