{"_id":"57db01974f1c1ba237d4755c","slug":"24-seats-will-be-fierce-among-the-three-principal","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान के तीन समेत 24 सीटों पर होगा घमासान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान के तीन समेत 24 सीटों पर होगा घमासान
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
Updated Fri, 16 Sep 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर।
त्रिस्तरीय पंचायत के रिक्त प्रधान, बीडीसी और ग्राम पंचायत सदस्यों के उपचुनाव के लिए बृहस्पतिवार को जिला प्रशासन ने अधिसूचना जारी कर दी। तीन ग्राम प्रधान, दो बीडीसी और 19 ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 30 सितंबर को वोट डाले जाएंगे। 17 सितंबर से नामांकन पत्र मिलेंगे जबकि 21 को जमा होगा।
2015 के पंचायत चुनाव के बाद कुछ ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों का आकस्मिक निधन होने से कई माह से पद रिक्त चल रहा है। प्रधानों का कामकाज तीन सदस्यीय कमेटी देख रही थी। करीब छह माह गुजरने के बाद शासन के निर्देश पर शुक्रवार को जिलाधिकारी सुरेश कुमार सिंह ने चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी।
सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानीय डीएस शुक्ला ने बताया कि 21 सितंबर को सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक नामांकन पत्र जमा होगा। 22 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच, 23 को प्रतीक आवंटन होगा। 30 सितंबर को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। चार अक्टूबर को मतगणना की जाएगी।
विज्ञापन
उपचुनाव के संबंध में उन्होंने बताया कि अभोली में बीडीसी का वार्ड 13 और सुरियावां में वार्ड 41 रिक्त है। ग्राम प्रधान का सुरियावां ब्लॉक में चकचंदा, औराई में दलपतपुर डीघ में सूर्यभानपुर का पद रिक्त चल रहा है। ज्ञानपुर ब्लॉक में ग्राम पंचायत सदस्य के 15 पद, डीघ में तीन और औराई में दिघवट का वार्ड चार रिक्त है।