फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   23 km of drains of 46 state tube wells will be repaired

46 राजकीय नलकूपों की 23 किमी नालियों की होगी मरम्मत

Tue, 02 Aug 2022 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
23 km of drains of 46 state tube wells will be repaired
ज्ञानपुर। खेती की लागत को कम करके किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से सिंचाई पर भी ध्यान दिया जाने लगा है। वर्षों से बदहाल जिले के राजकीय नलकूपों की स्थिति को सुधारा जाएगा। प्रथम चरण में जिले के 46 राजकीय नलकूपों की ध्वस्त हो चुकी करीब 23 किलोमीटर की नालियां ठीक करायी जाएंगी। इसमें करीब दो किलोमीटर पाइप का काम कराया जाना है। इस पर करीब एक करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। नालियों की स्थिति ठीक होने के बाद करीब एक लाख किसानों को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

जिले में सिंचाई व्यवस्था को मुकम्मल रखने के लिए करीब पांच सौ राजकीय नलकूप बनाए गए हैं। इसमें करीब आठ सौ किलोमीटर की नाली बनायी गई है। इन्हीं नालियों के सहारे सिंचाई की जाती है। किसानों की मानें तो बीते कुछ वर्षों में नालियों की दशा खराब हो गई। कहीं नालियां जाम हैं, तो कहीं टूट चुकी हैं। ऐसी स्थिति में किसानों के खेत तक पानी आसानी से नहीं पहुंच पाता। बार-बार किसान शिकायत करते हैं, बावजूद इसके कोई ध्यान नहीं देता था। बीते दिनों नलकूप विभाग ने सर्वे करके अनुमानित लागत का प्रस्ताव तैयार कराया। उसे उच्चाधिकारियों को भेजा गया तो उसमें से 46 नलकूपों की नालियों को ठीक कराने की स्वीकृति मिली है। नलकूप विभाग से मिली जानकारी के अनुसार कुछ खुली नालियों की मरम्मत होगी तो वहीं कुछ पाइपलाइन में सुधार कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed