{"_id":"6ac15e0a0081cfd08606626d","slug":"223-exporters-from-across-the-country-set-up-stalls-at-the-four-day-carpet-fair-bhadohi-news-c-20-1-vns1105-1568259-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: चार दिवसीय कालीन मेले में देश भर के 223 निर्यातकों ने लगाए स्टाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: चार दिवसीय कालीन मेले में देश भर के 223 निर्यातकों ने लगाए स्टाल
विज्ञापन
एक्सपो मार्ट में अपने स्टाल को सजाते सलमान अहमद। स्रोत-संवाद
भदोही। भारतीय कालीनों की प्रदर्शनी का सबसे बड़ा मंच इंडिया कारपेट एक्सपो रविवार से भदोही के एक्सपो मार्ट में शुरू होगा। चार दिवसीय कालीन मेले के गोल्डन जुबली संस्करण में भागीदारी के लिए 420 विदेशी खरीदारों ने अपना पंजीकरण कराया है। 223 निर्यातकों ने अपने स्टाल लगाए हैं। कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) का पूरा जोर गोल्डन जुबली संस्करण की सफलता पर है। देर शाम जिलाधिकारी शैलेश कुमार व पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने कारपेट एक्सपो मार्ट का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।
भदोही में होने वाला यह पांचवां एक्सपो है, जिसमें भदोही, मिर्जापुर, नई दिल्ली, जयपुर, पानीपत, श्रीनगर, वाराणसी, शाहजहांपुर, सीतापुर, नोएडा आदि शहरों के 223 निर्यातक शनिवार को देर शाम तक अपने-अपने स्टाल पर रंग-बिरंगे, मखमली कालीनों और दरियों का प्रदर्शन करने की तैयारी में जुटे रहे। वहीं, एक्सपो मार्ट में शनिवार सुबह से शाम तक कालीन लदे वाहनों का आना-जाना लगा रहा। एक्सपो मार्ट में ग्राउंड और प्रथम तल के स्टाल फुल हो चुके हैं। सीईपीसी ने देश-विदेश तक गोल्डन जुबली संस्करण कहकर एक्सपो का प्रमोशन किया है। एक्जिबिटर्स ने भी सैंपलिंग में काफी मेहनत की है। परंपरागत हैंडनॉटेड कालीनों का कारोबार हालांकि सिमटता जा रहा है, इसके बाद भी मेले में हैंडनाॅटेड कालीन आकर्षण का केंद्र होंगे क्योंकि सभी निर्यातकाें ने कुछ सैंपल तैयार किए हैं। इसके अलावा, ज्यादातर निर्यातकों ने सस्ती आकर्षक दरियां, शैगी, हैंडलूम, हैंडटफ्टेड कालीनों के सैंपल अपने स्टाल पर सजाए हैं।