फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   पीएम के सुझाव सुनकर गदगद हुए छात्र-छात्राएं

पीएम के सुझाव सुनकर गदगद हुए छात्र-छात्राएं

Tue, 29 Jan 2019 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jan 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
पीएम के सुझाव सुनकर गदगद हुए छात्र-छात्राएं

विज्ञापन
ज्ञानपुर। बोर्ड परीक्षा के मद्देनजर मानव संसाधन एवं विकास मंत्रालय की ओर से मंगलवार को माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट कॉलेजों में परीक्षा पर चर्चा का आयोजन किया गया। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्र-छात्राओं को कई सुझाव दिया। सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक चले आयोजन में पीएम के सुझाव सुनकर छात्र-छात्रा गदगद हो गए।

पहली बार बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं के मन में बोर्ड परीक्षा को लेकर डर समाया रहता है। ऐसे छात्र-छात्राओं का उत्साह बढ़ाने के लिए मंगलवार को सुबह 11 बजे से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परीक्षा पर चर्चा की। टीवी, रेडियो और सोशल मीडिया के माध्यम से छात्र-छात्राएं इससे जुड़े। विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में डीआईओएस अशोक कुमार चौरसिया और प्रधानाचार्य प्रेमचंद्र यादव के नेतृत्व में परीक्षा पर चर्चा सुनीं गई। इसी तरह भदोही के नेशनल इंटर कॉलेज, वुडवर्ड पब्लिक स्कूल, ग्रीन व्यू पब्लिक स्कूल समेत यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड, आईसीएसई बोर्ड के स्कूलों में छात्र-छात्राओं ने पीएम की बातों को ध्यान से सुना। डीआईओएस अशोक कुमार ने कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्र-छात्राओं में डर की भावना समाप्त हो जाती है और वह मन लगाकर बोर्ड की परीक्षा में शामिल होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed