फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   डिबाए चुनाव में बरसे वोट,

डिबाए चुनाव में बरसे वोट,

Fri, 18 Jan 2019 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jan 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
डिबाए चुनाव में बरसे वोट,

विज्ञापन
ज्ञानपुर। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव बृहस्पतिवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। अध्यक्ष, महासचिव, उपाध्यक्ष समेत विभिन्न पदों पर होने वाले चुनाव में 850 अधिवक्ता मतदाताओं में से 762 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतगणना शुक्रवार को सुबह 11 बजे से शुरू होगी।
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के विभिन्न पदों पर हर साल वार्षिक चुनाव होता है। बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे से दीवानी न्यायालय परिसर स्थित डिबाए हाल में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हुआ। इस दौरान गहमागहमी का माहौल रहा। एल्डर्स कमेटी के सदस्यों के अलावा चुनाव के लिए नामित पदाधिकारियों ने मतदान शुरू कराया। एक-एक करके अधिवक्ता आए और अपना वोट डालते गए। ज्ञानपुर, भदोही और औराई तहसील के अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। शाम पांच बजे तक 850 मतदाताओं में से 762 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। डिबाए चुनाव में 88.47 फीसदी वोट पड़ा। अलग-अलग काउंटर पर अध्यक्ष, महासचिव और उपाध्यक्ष के लिए वोट डाले गए। समय खत्म होने के बाद मतपेटिकाओं को सील कर एक कक्ष में रखा गया। कुछ प्रत्याशी और उनके एजेंट निगरानी के लिए मतपेटिका रखने वाले कक्ष के आसपास ही रात भर मौजूद रहेंगे। बताते चलें कि डिबाए चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए प्रमोद कुमार यादव, रामचंद्र पांडेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पर रविंद्रनाथ मिश्रा, श्याम नारायण प्रजापति, महासचिव के लिए आलोक कुमार द्विवेदी, बलराम कुमार पांडेय, जितेंद्र कुमार, रमाशंकर यादव और शिव कुमार शर्मा के बीच मुकाबला है। इसके अलावा कई पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन सदानंद यादव ने कहा कि चुनाव शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हुआ। शुक्रवार को सुबह 11 बजे से मतगणना होगी।
विज्ञापन


मतदान से वंचित रह गए अधिवक्ता
ज्ञानपुर। डिस्ट्रिक बार एसोसिएशन का चुनाव में मतदाताओं को काफी परेशानी से जूझना पड़ा।
बार काउंसिंल आफ उत्तर प्रदेश का नया पंजीयन संख्या न होने से कई अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं कर सके। इसको लेकर वह परेशान रहे। 2018 के चुनाव में करीब 11 सौ से अधिक ने वोट डाला था जबकि इस बार संख्या काफी कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed