फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   प्रशासन ने हटाया अतिक्रमध्स..

प्रशासन ने हटाया अतिक्रमध्स..

Wed, 16 Jan 2019 10:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jan 2019 10:49 PM IST
विज्ञापन
प्रशासन ने हटाया अतिक्रमध्स..

विज्ञापन
गोपीगंज। व्यावसायिक नगरी गोपीगंज में नासूर बन चुकी अतिक्रमण की समस्या पर बुधवार को प्रशासन का डंडा चला। नगर पालिका प्रशासन और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दर्जनों अतिक्रमण हटाया गए। इस दौरान अधिकारियों ने ठेले-खोमचे, अस्थायी दुकानों और मनमाने ढंग से सड़कों पर पार्क किए गए वाहनों को हटवाया। साथ ही चेतावनी दी कि दोबारा अतिक्रमण होने पर कार्रवाई की जाएगी। इससे दुकानदारों में अफरा-तफर रही। कई दुकानदारों ने खुद ही अपना सामान समेटा।
नगर पालिका परिषद के अधिकारियों ने बुधवार को अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया। अभियान की पहले ही जानकारी होने पर दुकानदार सजग हो गए थे। इसके बावजूद अंजही मोहाल, खड़हट्टी मोहाल आदि में कार्रवाई से अफरातफरी रही। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अवधेश प्रसाद गोपीगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक और चौकी प्रभारी के साथ पुलिस बल और पालिका कर्मचारियों को लेकर राजमार्ग मिर्जापुर तिराहे से अतिक्रमण हटवाना शुरू किया। इस दौरान मिर्जापुर रोड, खड़हट्टी मोहाल, अंजही, सदर मोहाल होते हुए पुलिस चौकी के पास तक दर्जनों अस्थायी दुकानों और ठेले-खोमचे वालों को हटवाया गया। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि दोबारा अतिक्रमण होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान पटरी पर रखे गए चौकी बैंच के साथ पटिया और ईंट पत्थर ट्रैक्टर पर लदवा दिया गया।
विज्ञापन


पांच किलो प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त
अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान अधिकारियों ने दुकानों पर बेची जा रही प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ भी छापेमारी की। इस दौरान लगभग पांच किलो प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त की गई। साथ ही दो दुकानों से 1200 रुपये जुर्माना वसूला गया। हालांकि अभियान समाप्त होते ही फिर से दुकानें सज गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अतिक्रमण हटाने गई टीम को झेलना पड़ा विरोध
गोपीगंज। क्षेत्र में नगर पालिका की ओर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर लोगों में नाराजगी भी दिखी। अधिकारियों के अंजही मोहाल में पहुंचते ही कुछ लोगों ने विरोध में नारे लगाए। अंजही मोहाल में लगे अतिक्रमण को हटाने के लिए जैसे ही नगर पालिका के कर्मचारी और पुलिस टीम पहुंची, मोहल्ले के व्यापारियों में भगदड़ मच गई। नगर पालिका की टीम और पुलिस का लोगों ने विरोध किया। व्यापारियों ने कहा कि अतिक्रमण हटाने से पहले ध्वस्त मार्ग का नवीनीकरण किया जाए और नाले का निर्माण करवाया जाए। नगर के लिंक मार्गों पर लगे गॉर्डर के ब्रेकर के लिए भी लोगों में नाराजगी दिखी। पुलिस और नगर पालिका की टीम के वापस लौटने के बाद भी लोगों ने नारे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed