{"_id":"5c30fe4cbdec2256fe7bdfe3","slug":"21546714700-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरियावां में कामायनी का ठहराव शुरू, सांसद ने दिखाई हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरियावां में कामायनी का ठहराव शुरू, सांसद ने दिखाई हरी झंडी
विज्ञापन
सुरियावां। वाराणसी-प्रतापगढ़ रेल मार्ग के सुरियावां स्टेशन पर बहुप्रतीक्षित कामायनी एक्सप्रेस का ठहराव शनिवार से शुरू हो गया। बड़ी संख्या में जुटे व्यापारी और नागरिक इसके साक्षी बने। स्टेशन से ट्रेन को सांसद वीरेंद्र सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रेलवे स्टेशन परिसर में आयोजित सभा में सांसद ने कहा कि एक दशक पुरानी मांग पर किसी सरकार ने ध्यान नहीं दिया। व्यापारी इसके लिए आमरण अनशन भी कर चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आम जन की पीड़ा को समझा और रेलवे मंत्री पीयूष गोयल ने ठहराव की संस्तुति दी। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वह टिकट लेकर ही रेलवे में सफर करें। भदोही विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार हर स्तर पर विकास कर रही है। विधायक ने कहा कि सांसद ने बाईपास चौराहे का नाम अटल बिहारी वाजपेयी चौराहा रखने की घोषणा की। इसके पूर्व शनिवार को निर्धारित समय पांच बजे से करीब 15 मिनट विलंब से पहुंची कामायनी अप 11071 का गर्मजोशी से लोगों ने स्वागत किया। व्यापारियों ने चालक, परिचालक, सांसद, विधायक संग रेलवे के अफसरों का माल्यार्पण किया। करीब दो मिनट रुकने के बाद सांसद ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। अपर मंडल रेल प्रशासन अमित श्रीवास्तव ने कहा कि यहां की भीड़ यह बताती है कि सुरियावां में कामायानी का ठहराव जायज है। उन्होंने प्रकाश, पेयजल, बैठने हाईमास्ट लाइट, शौचालय, आरक्षण की व्यवस्था का निस्तारण करने के लिए कहा। व्यापार मंडल अध्यक्ष शेषधन गुप्ता ने रेल अधिकारियों को पत्रक दिया। संचालन बृजेश सिंह और अध्यक्षता साहस राम उपाध्याय ने किया। मौके पर सांसद प्रतिनिधि शैलेंद्र दूबे, जगतोष शुक्ल, विकास गोयल राम गरीब, रमाकांत, जटा शंकर, दीपक पाठक, महेंद पांडे, राम लोलारख सिंह, डॉ. चंद्रेश मौर्य, अवधेश उमर, रमेश उमर वैश्य, कृष्ण कुमार, अनिल वर्मा, शंकर सेठ, आशीष उपाध्याय, रामेश्वर, गीता खन्ना, नंदलाल, रऊफ हासमी, पप्पू तिवारी आदि रहे।
अनशन स्थल से उठाए गए थे नेता
सुरियावां। करीब एक दशक पूर्व से कामायनी के ठहराव की मांग को लेकर व्यापारी धरना, प्रदर्शन से लेकर आमरण अनशन कर चुके हैं। करीब तीन साल पूर्व व्यापारी नेता डॉ. भगवती प्रसाद गुप्ता, युवा समाजसेवी सुनील उर्फ बाबा उपाध्याय ने आमरण अनशन किया था। पुलिस जबरन दोनों नेताओं को अनशन स्थल से उठा ले गई थी। पूर्व में मुंबई जाने और आने के लिए इस क्षेत्र के लोगों को भदोही और जंघई जाना पड़ता था।
विज्ञापन
कामायनी के ठहराव पर जताई खुशी
मोढ़। पांच जनवरी से मुंबई आने-जाने वाली कामायनी ट्रेन के ठहराव की सूचना पर लोगों ने सांसद और रेल मंत्री को सराहा। कहा कि अब ट्रेन के लिए लोगों को भदोही और जंघई जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सुरियावां में ट्रेन रुकने से लोगों को आसानी होगी। इस मौके पर कुंज बिहारी मिश्र, रामदत्त मिश्र, अशोक मिश्र, एडोकेट देवेश मिश्र, तीर्थराज मिश्र, अजय सिंह, रवि यादव, नन्हकू मिश्र, राजेंद्र कुमार, राजेश दुबे, अशोक दुबे क्षेत्र आदि उपस्थित रहे।