{"_id":"5c23bad0bdec2256d8788375","slug":"21545845456-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालिका की कुएं में गिरने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालिका की कुएं में गिरने से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ऊंज। 24 घंटे से लापता चार वर्षीय बच्ची का शव बुधवार को घर से थोड़ी दूर कुएं में मिला है। घर वाले उसे खोज रहे थे। इसी बीच किसी ने उसके कुएं में उतराए होने की सूचना दी। इसके बाद घर में कोहराम मच गया।
जिले की ऊंज सीमा से लगे पड़ोसी जनपद प्रयागराज के हंडिया थानाक्षेत्र के चकमासूम गांव निवासी महेंद्र बिंद की बेटी मनीषा (4) मंगलवार को अबूझ हाल में घर से लापता हो गई। घर वालों ने आसपास के इलाके में उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। तब तक रात हो चुकी थी। सुबह पुलिस को सूचना देने की तैयारी चल रही थी कि इसी बीच किसी ने बताया तक घर से तकरीबन सौ मीटर दूर भदोही जिले के ऊंज थानाक्षेत्र के कुरमैचा गांव के एक कुएं में एक बच्ची पानी पर उतराई हुई है। यह सुनकर घर वाले मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। बच्ची किन परिस्थितियों में कुएं में चली गई, यह कोई नहीं बता पा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि खेलते हुए शायद वह कुएं में गिर गई हो। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चा थी।