{"_id":"5bc4e48bbdec22695706f575","slug":"21539630219-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कों की दुर्दशा पर पर चिंता जताई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कों की दुर्दशा पर पर चिंता जताई
Updated Tue, 16 Oct 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। सपा अल्पसंख्यक सभा जिला इकाई की बैठक सोमवार को मोहल्ला जमुंद स्थित एक प्रतिष्ठान में हुई। बैठक में क्षतिग्रस्त सड़कों के चलते नगर में हो रहे दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त की गई। रजपुरा से रामरायपुर होते हुआ विवेकानंद चौराहा, रजपुरा से कस्बे में होते हुए मर्यादपट्टी और स्टेशन रोड की दयनीय दशा की ओर जिला प्रशासन का ध्यान आकर्षित करते हुए तत्काल ठीक कराने की मांग की गई। अल्पसंख्यक सभा के राज्य कार्यकारणी सदस्य मुख्तार हाशमी ने कहा कि भदोही कालीन उत्पादन के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध है। लेकिन, यहां की सड़कों की दुर्दशा की ओर प्रदेश सरकार का ध्यान नहीं है। कहा कि 21 अक्टूबर से वाराणसी में कालीन मेला का शुभारंभ होगा। मेले में सैकड़ों आयातकों की भागीदारी होगी, जो इस दौरान भदोही कालीन उद्यमियों के यहां भी जाएंगे। ऐसे में सड़कों की दुर्दशा के चलते वे उनका आना खटाई में पड़ सकता है, जिससे कालीन उद्योग का भारी नुकसान होगा। बैठक में बताया गया कि रजपुरा से रामरायपुर होते हुआ विवेकानंद चौराहा तक, रजपुरा से कस्बे में होते हुए मर्यादपट्टी तक, स्टेशन रोड की दयनीय दशा की ओर जिला प्रशासन का ध्यानाकर्षित करते हुए तत्काल ठीक कराने की मांग की गई। कहा गया कि इसको लेकर शीघ्र ही एक प्रतिनिधिमंडल डीएम से मिलेगा। बैठक में जिलाध्यक्ष जमील अंसारी, सकील दादा, सैयद वसीम अहमद, मुन्ना खां, बबलू खां, जाहिद अंसारी, कमाल खां, सलाहुद्दीन अंसारी, इस्तीयाक मंसूरी, बदरे आलम उपस्थित रहे।
विज्ञापन