{"_id":"59d922a24f1c1b59678b49ae","slug":"21507402402-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करवा चौथ: सजने लगे चौक, दमक उठी मेंहदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करवा चौथ: सजने लगे चौक, दमक उठी मेंहदी
Updated Sun, 08 Oct 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
करवा चौथ: सजने लगे चौक, दमक उठी मेंहदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर (भदोही)।
सुहाग की सलामती के लिए रखे जाने वाले करवा चौथ की तैयारियां अंतिम दौर में पहुंच गई है। नगर के ब्यूटी पार्लरों में सजने-धजने के लिए शनिवार को सुहागिनों की जहां भीड़ लगी रही, वहीं मेंहदी लगाने वालों की भी खूब चांदी कटी। करवा चौथ को लेकर बाजारों की रौनक बढ़ गई है। पूजन और व्रत पारण के लिए लगने वाले सामानों की खरीदारी के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ी।
पति की दीर्घायु और सुख समृद्धि के लिए मनाए जाने वाले करवा चौथ का त्यौहार की रौनक शनिवार को ज्ञानपुर, गोपीगंज, भदोही, औराई समेत अन्य बाजारों में देखने को मिली। ज्ञानपुर के हरिहरनाथ मंदिर, राजा पार्क समेत अन्य स्थानों पर खरीदारी को लेकर भीड़ रही। सुहागिन महिलाओं ने करवा से लेकर कपड़े और साज-सज्जा तक के सामानों की खरीदारी की। करवा चौथ का व्रत रहने वाली महिलाएं दिन भर निराजल व्रत रहती हैं। रात में चलनी में पति का चेहरा देखकर व्रत का पारण करती हैं। इस दौरान पति ही व्रत तुड़वाते हैं। इस दौरान व्रत वाले परिवारों में विविध तरीके के पकवान भी बनाए जाते हैं। वहीं, दूसरी ओर ब्यूटी पार्लर में भी बड़ी संख्या में महिलाओं ने पार्लर कराने के साथ ही मेहंदी लगवाया। बताते चलें कि करवा चौथ हिंदुओं का एक प्रमुख त्यौहार है। पार्लर संचालिका मनीता सरोज ने बताया कि करवा चौथ सुहागिन महिलाओं का प्रमुख पर्व है। महिलाएं हेयर कट, मेहंदी और फेशियल कराती हैं। भगवानपुर की व्रती महिला सोनी ने बताया कि पति की लंबी आयु के लिए वह व्रत रखती है।