फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   21 stations will be installed in the district flood, will have 150 boats

जिले में स्थापित होंगी 21 बाढ़ चौकियां, लगेंगी 150 नावें 

Sat, 28 May 2016 01:20 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही Updated Sat, 28 May 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
बारिश शुरू होने से पूर्व प्रशासन ने बाढ़ नियंत्रण की कवायद शुरू कर दी है। बाढ़ स्टेयरिंग कमेटी के अध्यक्ष जिलाधिकारी डीएम प्रकाश बिंदु ने 22 विभागों से बाढ़ नियंत्रण को लेकर कार्ययोजना मांगी है। बाढ़ नियंत्रण के लिए जिले में 21 बाढ़ चौकियां चिह्नित की गई हैं। गंगा घाटों पर लगने वाली 150 नावों को भी लगाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। 
विज्ञापन

बारिश के सीजन में हर साल गंगा के तटीय इलाकों, मोरवा, वरुणा से सटे गांवों में काफी भू-भाग उफनाती नदियों की धाराओं में बह जाता है। सबसे अधिक नुकसान तीन तरफ गंगा से घिरे कोनिया क्षेत्र के छेछुआ और भुर्रा गांव को उठानी पड़ता है। बाढ़ की रोकथाम के लिए प्रशासन की ओर से गठित बाढ़ स्टेयरिंग कमेटी की गत दिनों हुई बैठक में सभी 22 विभागों से कार्ययोजना मांगी गई है। इसमें स्वास्थ्य, खाद्य एवं रसद, जल निगम, सिंचाई विभाग के अलावा तीनों तहसीलें समेत अन्य 22 विभाग शामिल हैं, जो अपने स्तर से बाढ़ के दौरान स्थिति पर नजर रखेंगे। प्रशासन के आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो बाढ़ नियंत्रण के लिए 21 बाढ़ चौकियां स्थापित की जाएंगी, जिनमें 60 फीसदी चौकी सिर्फ डीघ ब्लॉक में हैं। इसमें धनतुलसी, भदरांव, इटहरा, कटरा, कलिंजरा, इनारगांव, बिहरोजपुर, सुरियावां में अबरना, करियावं, ज्ञानपुर में रमईपुर, मतेथू, सूर्यकांतपुर, औराई में रामपुर डेरवां, सहसेपुर और अभोली में द्वारिकापुर, रामनगर शामिल हैं। बाढ़ स्टेयरिंग कमेटी के प्रभारी फरीद अहमद ने बताया कि बाढ़ पर रोकथाम के लिए विभागीय स्तर से तैयारी की जा रही है। विभागों से कार्ययोजना मांगी गई है। कार्ययोजना मिलने पर सात जून तक सभी प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाएगी। उन्होंने बताया कि 21 बाढ़ चौकियां और 150 नाव स्थिति पर नियंत्रण रखने के लिए रखी जाएंगी। नहर विभाग और डीएम कार्यालय पर दो कंट्रोल रूम स्थापित होंगे। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed