{"_id":"622a4c91d2f58448b02d2e94","slug":"21-candidates-including-vijay-mishra-could-not-save-bail-bhadohi-news-vns6426206111","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजय मिश्रा सहित 21 प्रत्याशी नहीं बचा सके जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजय मिश्रा सहित 21 प्रत्याशी नहीं बचा सके जमानत
विज्ञापन
जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव में इस बार जनता ने चौंकाने वाला जनादेश दिया है। कुल 28 प्रत्याशियों में से 21 जमानत तक नहीं बचा सके। इसमें बसपा, कांग्रेस के उम्मीदवारों सहित प्रगतिशील मानव समाज पार्टी के उम्मीदवार एवं चार बार के विधायक विजय मिश्रा भी शामिल हैं।
ज्ञानपुर विधानसभा क्षेत्र से तीन लाख 90 हजार 531 मतदाताओं में से दो लाख 15 हजार 254 वोट कुल पड़े। यहां कुल नौ उम्मीदवार मैदान में थे, एक नोटा को लेकर 10 उम्मीदवार हो गए। नियम के अनुसार प्राप्त मत का 1/6 प्लस 1 मत प्राप्त करने वाले की जमानत बच सकती है। इस तरह से यहां जिस प्रत्याशी को 35 हजार 876 मत प्राप्त हुए उनकी जमानत बच गई, बाकी की नहीं। यहां विजयी उम्मीदवार के साथ सपा के राम किशोर बिंद अपनी जमानत बचाने में कामयाब रहे। बाकी प्रमासपा के उम्मीदवार एवं चार बार के विधायक विजय मिश्रा सहित सात उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई। विजय को 34985 वोट ही मिले। वहीं बसपा के उम्मीदवार उपेंद्र सिंह को 30753 मत ही मिल सके। इस तरह इनकी भी जमानत जब्त होगी। कांग्रेस उम्मीदवार को तो नोटा से भी कम वोट मिला। यहां नोटा को 2469 वोट जबकि कांग्रेस उम्मीदवार सुरेश चंद्र मिश्रा को 1945 वोट ही मिले।
इसी तरह औराई विधानसभा क्षेत्र में कुल दो लाख 24 हजार 745 वोट पड़े। यहां कुल 3 लाख 77 हजार 409 वोट थे। यहां जमानत बचाने के लिए 37 हजार 458 मतों की जरूरत थी। जो केवल विजयी उम्मीदवार भाजपा के दीनानाथ भास्कर, निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा की अंजनी सरोज ही प्राप्त कर सकीं। इनको छोड़कर यहां के सभी पांच उम्मीदवारों की जमानत जब्त होगी। इसमें बसपा के प्रत्याशी कमलाशंकर भारती, कांग्रेस की संजू देवी भी हैं। कमलाशंकर को 28413 वोट, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार को 2694 वोट ही मिले।
विज्ञापन
भदोही विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने वाले 12 प्रत्याशियों में से विजेता और निकटतम प्रतिद्वंद्वी को छोड़कर और कोई जमानत नहीं बचा सका। यहां 41 हजार 728 मत पाने वाले की जमानत जब्त नहीं होगी। उससे नीचे पाने वाले की जमानत जब्त होगी। इस तरह से बसपा के उम्मीदवार को यहां चालीस हजार 758 मत मिले हैं, जबकि कांग्रेस के प्रत्याशी को 2353 मत प्राप्त हुए हैं। इस तरह से इन दोनों के साथ ही आठ अन्य प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कुमुद श्रीवास्तव ने बताया कि नियम के अनुसार कुल पड़े वोट का 1/6 प्लस 1 मत पाने वाले की जमानत बच जाती है।