फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   सनबीम में स्पिक मैके की प्रस्तुति

सनबीम में स्पिक मैके की प्रस्तुति

Sun, 21 Apr 2019 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
सनबीम में स्पिक मैके की प्रस्तुति

विज्ञापन
भदोही। भारतीय लोक कला की जीवंतता कायम रखने और युवाओं में लोक कला, संगीत, नृत्य के प्रति रुचि बनाए रखने के लिए शुक्रवार को शाम सनबीम स्कूल भदोही में स्पिक मैके की शानदार प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम का विषय बंगाल, ओड़िसा और झारखंड की लोक नृत्य छाऊ था। जिसकी प्रस्तुति देख कर बच्चे और अभिभावक मंत्रमुग्ध हो गए। एक घंटे तक चले कार्यक्रम में कलाकारों ने सामरिक भंगिमाओं और नृत्य जो मिश्रण प्रस्तुत किया उससे लोग ने तालियां बजाकर स्वागत किया।
छाऊ नृत्य के अंतर्गत पंश्चिम बंगाल से आए कलाकारों ने मंच की साज सज्जा को बंगाल का चित्रण कर लोगों को बंगाल की लोक काल में पहुंचा दिया। बच्चों ने शांत होकर नृत्य और साज सज्जा का आनंद लिया। छाऊ नृत्य में लडा़ई की तकनीक व पशु की गति और चाल को दर्शाया जाता है। कार्यक्रम में ग्रामीण गृहिणी के काम-काज पर भी नृत्य प्रस्तुत किया गया जिसकी खूब सराहना हुई। नृत्य में रामायन और महाभारत की घटनाओं का भी चित्रण होता है।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ निदेशक सुधा बरनवाल ने दीप जलाकर किया। उन्होंने कहा कि लोक कला को बचाने के लिए पूरे देश और हर वर्ग को आगे आना चाहिए। कलाकारों का प्रोत्साहन होने भर से उनमे उत्साह का संचार होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने कलाकारों से लोक कला संबंधी सवाल पूछे। कार्यक्रम का संचालन प्रिंसिपल रेनू बाला सिंह ने किया। कनिष्ठ निदेशक अभिषेक बरनवाल ने विद्यालय प्रबंधन की ओर से कलाकारों का स्वागत किया और उन्हें समृति चिन्ह भेंट किया। ललित बरनवाल ने मेहमानों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed