फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   137 सड़कों पर खर्च हुए 10.70 करोड़

137 सड़कों पर खर्च हुए 10.70 करोड़

Fri, 01 Mar 2019 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
137 सड़कों पर खर्च हुए 10.70 करोड़

विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले के तीन ब्लॉकों ज्ञानपुर, अभोली और डीघ में 137 सड़कों के निर्माण और मरम्मत पर 10 करोड़ 70 लाख रुपये खर्च होने के बाद भी कई सड़कों की हालत पूरी तरह से दुरुस्त नहीं हुई है। इसके बावजूद इन सड़कों का गोपीगंज नगर स्थित इंटर कॉलेज में एक समारोह में तीन मार्च को सुबह 11 बजे लोकार्पण किया जाएगा।

केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से सड़क, बिजली, स्वास्थ्य और शिक्षा की बेहतरी पर विशेष फोकस होता है। जिले के ज्ञानपुर, डीघ और अभोली ब्लॉक में विभिन्न विभागों की ओर से 10 करोड़ 70 लाख की लागत से बनाई गई 137 छोटी और बड़ी सड़कों का लोकार्पण शीघ्र किया जाएगा। ज्ञानपुर ब्लॉक में चितईपुर में 320 मीटर संपर्क मार्ग, पकरी खुर्द पाल बस्ती में 300 मीटर मार्ग, हरिहरपुर पाल बस्ती पिच रोड से बनौधा चंद्रेश यादव के घर तक संपर्क मार्ग, डीघ में कौलापुर सेमराध से पुरवां रमाशंकर यादव के घर तक 250 मीटर मार्ग, केदारपुर ब्राह्मण बस्ती में 250 मीटर संपर्क मार्ग, अभोली ब्लॉक में मीनापुर ब्राह्मण बस्ती में तीन सौ मीटर संपर्क मार्ग, बवई बिंद बस्ती में आदि शामिल हैं। गोपीगंज नगर स्थित इंटर कॉलेज में तीन मार्च को सुबह 11 बजे कई सड़कों का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा। मुख्य अतिथि ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र, विशिष्ट अतिथि एमएलसी रामलली मिश्र, पूर्व विधायक शारदा प्रसाद बिंद होंगे। अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष काजल यादव करेेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed