{"_id":"5c5c76f8bdec22094a2c8053","slug":"201549563640-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिलाधिकारी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिलाधिकारी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ज्ञानपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा के पहले दिन जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा की सुचिता का खास ध्यान रखने का निर्देश दिया। कहा कि परीक्षा कक्षों में जो छेद हैं उन्हें तत्काल बंद कराएं।
जिलाधिकारी ने भदोही नगर स्थित ज्ञानदेवी बालिका इंटर कॉलेज और गर्ल्स इंटर कॉलेज में चल रही परीक्षा का निरीक्षण किया। इस दौरान परीक्षा केंद्रों में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों और वॉयस रिकॉर्डर के माध्यम से हो रही मॉनीटरिंग व्यवस्था को देखा। केंद्र व्यवस्थापकों को हिदायत देते हुए कहा कि परीक्षा केंद्रों के भीतर केवल अधिकृत व्यक्ति ही प्रवेश कर सकता है। नियम तोड़ने वाले केंद्र व्यवस्थापकों की कार्यशैली को गंभीरता से लिया जाएगा। उन्होंने दोनों परीक्षा केंद्रों में सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टैटिक मजिस्ट्रेटों ने भी भ्रमण किया। डीएम ने कहा कि परीक्षा केंद्रों के अंदर यदि कहीं से भी लापरवाही बरती गई तो केंद्र व्यवस्थापक पूर्ण रूप से जिम्मेदार माने जाएंगे। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक चौरसिया एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
--