फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   स्वच्छता मुहिम को बढ़ाने वाले 200 लोग सम्मानित

स्वच्छता मुहिम को बढ़ाने वाले 200 लोग सम्मानित

Wed, 30 Jan 2019 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jan 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
स्वच्छता मुहिम को बढ़ाने वाले 200 लोग सम्मानित

विज्ञापन
ज्ञानपुर। विश्व शौचालय दिवस पर जिले को सूबे मेें पांचवीं और देश में 24वीं रैंक मिलने पर मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें स्वच्छता मुहिम में अहम भूमिका निभाने वाले लोगों को सांसद वीरेंद्र सिंह और डीएम राजेंद्र प्रसाद ने प्रशस्ति पत्र और शॉल भेंटकर सम्मानित किया।

सांसद ने कहा कि बापू के स्वच्छता संदेश क्रियान्वित करने में हमारे प्रधानमंत्री ने जो कार्य किया, वह ऐतिहासिक है। देश के 651 जिलों में 24वां स्थान मिलने पर जिले के अधिकारी, कर्मचारी, प्रधान धन्यवाद के पात्र हैं। शासन-प्रशासन और समाज के सहयोग से इस मुकाम पर पहुंचा गया। उन्होंने कहा कि अभियान को सफल बनाने में प्रधान, शिक्षक, आंगनबाड़ी, आशा, एडीओ, बीडीओ, स्वच्छताग्राही सभी ने अपनी भूमिका निभाई। स्वच्छता मुहिम में बढ़-चढ़कर काम करने वाले प्रधान, शिक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा, मीडियाकर्मी आदि को सम्मानित किया गया। डीएम ने कहा कि जिले के लिए यह महत्वपूर्ण पल है। सभी के सहयोग से ही देश भर में जिला बेहतर रहा। डीएम ने लोगों से आग्रह किया कि शौचालय का शत-प्रतिशत उपयोग करें। जब तक उपयोग नहीं करेंगे तब-तक उद्देश्य पूरा नहीं होगा। इस दौरान भमौरा की प्रधान उमा देवी, महुआरी प्रधान शशिचंद्र मिश्र, स्वच्छता गीत को लेकर भोजपुरी गायक राजेश परदेशी, जिला सूचना विभाग के अनिल सिंह, मानवेंद्र कुमार समेत 200 लोगों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्रा, औराई विधायक दीनानाथ भाष्कर, जिलाध्यक्ष हौसिला पाठक, सांसद प्रतिनिधि शैलेंद्र दूबे, सीडीओ हरिशंकर सिंह, डीपीआरओ बालेशधर द्विवेदी, जिला समन्वयक स्वच्छता सरोज पांडेय, नागेंद्र सिंह, बीएसए अमित कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed