फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   ठंड से ठिठुर रहे लोग, सरकारी इमदाद नदारद

ठंड से ठिठुर रहे लोग, सरकारी इमदाद नदारद

Sun, 23 Dec 2018 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Dec 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
ठंड से ठिठुर रहे लोग, सरकारी इमदाद नदारद
ज्ञानपुर। शासन और प्रशासन की ओर से गरीबों तक कंबल पहुंचाने और अलाव जलवाने का दावा खोखला साबित हो रहा है। ठंड में सरकारी इमदाद न मिलने से लोग ठिठुर रहे हैं। सार्वजनिक स्थलों पर न तो अलाव जलाया गया और न ही चिन्हित गावों में अब तक कंबल वितरण हो सका। इसको लेकर लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन

गत एक पखवारे से ठंड बढ़ गई है। पांच- छह दिनों से सुबह-शाम पड़ रही ठंड से लोग बेहाल हो जा रहे हैं। ठंड के मद्देनजर शासन की ओर से कंबल वितरण और अलाव की व्यवस्था की गई है लेकिन अब तक प्रमुख स्थानों पर अलाव नहीं जलाया गया। ज्ञानपुर नगर में गिने-चुने स्थानों पर छोड़ दिया जाए तो कई स्थानों पर अब भी अलाव नहीं जल सका। पर्याप्त संसाधन न होने के चलते वे ठंड से ठिठुरने को विवश हैं। ज्ञानपुर के लखनों, हास्टल चौराहा, जिला पंचायत समेत कई स्थानों पर अलाव नहीं जल सका। इसी तरह औराई, सुरियावां, मोढ़, चौरी आदि क्षेत्रों में अलाव नहीं जलाए गए। इसी तरह कई गावों में कंबल वितरण भी नहीं हो सका। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से व्यापक स्तर पर कंबल बंटवाने वसार्वजनिक स्थलों पर पर्याप्त संख्या में अलाव जलवाने की मांग की है।एडीएम राम सिंह वर्मा ने कहा कि तीनों तहसीलों में कंबल और अलाव के लिए पैसा भेजा जा चुका है। गावों में कंबल का वितरण हो रहा है। अलाव भी जलाए गए हैं। निरीक्षण कर देखा जाएगा जहां अलाव नहीं जले होंगे वहां के ईओ पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed