फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   11 हजार दीपो से जगमगा उठा चौराहा

11 हजार दीपो से जगमगा उठा चौराहा

Wed, 07 Nov 2018 07:53 PM IST
Updated Wed, 07 Nov 2018 07:53 PM IST
विज्ञापन
11 हजार दीपो से जगमगा उठा चौराहा
भदोही। नगर का प्रमुख अजिमुल्लाह चौराहा दीपावली की शाम 11 हजार दीपों से जगमगा उठा। सायं 4 बजे रंगोली सजाने का कार्यक्रम हुआ तथा सायं 6 बजे पालिकाध्यक्ष, भाजपा काशी क्षेत्र पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अशोक जायसवाल के नेतृत्व में जुटे सभासदों व पार्टी कार्यकर्त्ताओं ने आमजन के साथ मिल कर 11 हजार दिए जलाए। दिए जलने के बाद चौराहे पर हर तरफ प्रकाश छा गया तथा चौराहे की सुंदरता को चार चांद लग गए।
विज्ञापन

सायं 4 बजे से ही लोग अजिमुल्लाह चौराहे पर पहुंचने लगे थे। दीप सजाने से पूर्व चौराहे पर आकर्षक रंगोली सजाई गई। रंगोली सजाने में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ नगर की छात्राएं शामिल रहीं। इसके बाद सभी लोगों ने मिल कर दिए जलाए। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष ने कहा कि दीपावली भाई चारे का पर्व है। भगवान श्रीराम ने 14 वर्ष वनवास जाकर जो बलिदान दिया उसकी मिसाल नहीं मिलेगी। समाज में भाई चारा और सौहार्द बढ़ाकर ही उस बलिदान को याद किया जा सकता है।
विज्ञापन

11 दीप जलाने जुटे सैकड़ों लोगों ने नगर को शांति, एकता और सद्भावना का संदेश दिया। इसके बाद दीपों से सजाकर आकर्षक गुब्बारा आसमान में उड़ाया गया। जिसके बाद मिष्ठान खिलाकर पर्व की शुभकामनाएं दी गईं। इस मौके पर विनीत बरनवाल, अमित जायसवाल, राजीव चौरसिया, अरुण जायसवाल, भरत जायसवाल, अजय सिंह, अरविंद मौर्य, सुरेश जायसवाल, मो.अली सिद्दीकी, गिरधारी जायसवाल, राजेश जायसवाल, भगौती जायसवाल, कमलेश जायसवाल, सुरेश जायसवाल, गुलाम संजरी, महेंद्र बिंद, जितेंद्र यादव, मुन्नीलाल यादव, सुजीत यादव, राहुल कश्यप, प्रभु सेठ, जावेद कुरैशी, मंगरु चौहान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed