फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   वाराणसी कारपेट एक्सपो का स्थल बदला

वाराणसी कारपेट एक्सपो का स्थल बदला

Fri, 21 Sep 2018 12:56 AM IST
Updated Fri, 21 Sep 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी कारपेट एक्सपो का स्थल बदला
भदोही। वाराणसी में अगले माह प्रस्तावित चार दिवसीय इंडिया कारपेट एक्सपो का आयोजन स्थल बदल दिया गया है। केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय के निर्देश पर अब यह एक्सपो बड़ा लालपुर स्थित ट्रेड फेसिलिटेशन सेंटर (टीएफसी) में होगा। एक्सपो के आयोजक कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) के चेयरमैन महावीर प्रताप उर्फ राजा शर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि स्थल बदलने से एक्सपो पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। बताया कि प्रदर्शकों और आयातकों को इस आशय की सूचना भेज दी गई है। 21 अक्टूबर से चार दिन तक चलने वाला यह एक्सपो अब तक संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय प्रांगण में होता रहा है। इस वर्ष भी इसके संस्कृत विश्वविद्यालय में आयोजन को लगभग अंतिम रूप दे दिया गया था। सीईपीसी चेयरमैन ने बताया कि चूंकि बड़ा लालपुर में ट्रेड फेसिलिटेशन सेंटर बनकर तैयार हो चुका है। इसलिए मंत्रालय द्वारा एक्सपो को बड़ा लालपुर में ही आयोजित कराने का फैसला लिया गया। उन्होंने कहा कि स्थान बदलने से एक्सपो पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। स्टाल लगाने वाले प्रदर्शकों को इसकी सूचना दी जा चुकी है। साथ ही विदेशी आयातकों को भी नए स्थल के बारे में सूचना दी जा रही है। यह पूछे जाने पर कि टीएफसी में समुचित जगह है? उन्होंने कहा कि एक्सपो आयोजन के लिए जगह काफी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed