फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   आलू में लगा झुलसा, उत्पादन घटने के आसार

आलू में लगा झुलसा, उत्पादन घटने के आसार

Sun, 24 Dec 2017 12:53 AM IST
Updated Sun, 24 Dec 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
आलू में लगा झुलसा, उत्पादन घटने के आसार
ज्ञानपुर। मौसम के बदलते मिजाज के बीच आलू और दलहनी फसलें खतरे में पड़ गईं हैं। दो-तीन दिनों से पड़ रहे घने कोहरे के चलते पाला मारने की आशंका में किसानों की चिंता बढ़ गई है। दलहनी और सरसों की फसलें तो पाला के प्रकोप से तो अभी बचीं हैं, लेकिन आलू में अगैती झुलसा रोग का प्रकोप बढ़ गया है। इससे इस बार आलू की पैदावार घटने की आशंका बढ़ गई है। इस बार आलू उत्पादन का लक्ष्य 16 हजार एमटी रखा गया है।
विज्ञापन

बढ़ती ठंड जहां गेहूं और अन्य फसलों के लिए फायदेमंद मानी जा रही है, वहीं घने कोहरे के चलते आलू, सरसों, अरहर और मटर की फसलों को पाला मारने की आशंका भी बढ़ गई है। इससे किसान सशंकित हो चले हैं। वैसे तो अब तक फसलों पर पाला का असर नहीं दिख रहा है, लेकिन आलू की फसल में जगह-जगह अगैती झुलसा रोग का प्रकोप देखा जाने लगा है। आलू की पत्तियां मुरझा कर सिकुड़ सी गईं हैं, जिन्हें फसल की सेहत के लिए नुकसानदेय माना जा रहा है। किसान हरिशंकर यादव ने कहा कि आलू की पत्तियां सिकुड़ रहीं हैं, जिससे निपटने के लिए दवा का छिड़काव किया जा रहा है। इसे जानकार अगैती झुलसा रोग बता रहे हैं। इस बार जिले में 800 हेक्टेयर रकबे में आलू की खेती की गई है, जिससे उत्पादन का लक्ष्य 16 हजार एमटी का रखा गया है। इस मौसम के मद्देनजर किसान फसलों को पाला से बचाने की जद्दोजहद में जुटे हैं। इसी तरह दलहनी फसलों को भी पाला से नुकसान की आशंका जताई जा रही है। कृषि विभाग के मुताबिक इस बार जिले में 7000 हेक्टेयर रकबे में अरहर, मटर और चना आदि दलहनी फसलों की खेती की गई है। सब्जी की खेती के लिए भी ज्यादा कोहरा नुकसानदेय हो सकता है। जिला कृषि अधिकारी अशोक प्रजापति ने कहा कि अब तक फसलों में मौसम की वजह से रोग लगने की सूचना कहीं से नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed