फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   प्रदेश अध्यक्ष समेत सात ने दिया इस्तीफा

प्रदेश अध्यक्ष समेत सात ने दिया इस्तीफा

Sun, 10 Dec 2017 12:05 AM IST
Updated Sun, 10 Dec 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष समेत सात ने दिया इस्तीफा
ज्ञानपुर। केंद्रीय कमेटी से क्षुब्ध होकर बिंद समाज विकास संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार बिंद समेत छह पदाधिकारियों ने शनिवार को इस्तीफा दे दिया। पदाधिकारियों ने सामूहिक विवाह में सहयोग न करने का आरोप लगाया। शनिवार को ज्ञानपुर नगर के एक रेस्टारेंट में प्रदेश अध्यक्ष पत्रकार वार्ता में यह बाते कहीं। उन्होंने कहा कि बिंद विकास संघ समाज की गरीब बेटियों की शादी के लिए सामूहिक विवाह का आयोजन कई साल से करा रहा है। इसके लिए संगठन की केंद्रीय समिति के लोग बड़े-बड़े नगरों में सहयोग राशि भी एकत्रित करते हैं। दो दिन पूर्व हुए सामूहिक विवाह के दौरान समिति के पदाधिकारियों ने सहयोग नहीं किया। इससे कार्यक्रम को संपन्न कराने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कमेटी के इस रवैये से परेशान होकर वह और उनके साथ सदस्य घनश्याम बिंद, मल्लू बिंद, पंडित बिंद, आनंद बिंद, राजधर बिंद ने इस्तीफा दे दिया। कहा कि नई कमेटी का गठन कर समाज के लोगों के आर्थिक, सामाजिक एवं शैक्षिक व्यवस्था में सुधार के लिए प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर हजारी लाल केवट समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed