{"_id":"59a9aec34f1c1b17278b4d67","slug":"201504292547-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधेड़ ने ट्रेन से कटकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधेड़ ने ट्रेन से कटकर दी जान
Updated Sat, 02 Sep 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालानगर/गोपीगंज। पूर्वोत्तर रेलवे के ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन के समीप शुक्रवार की सुबह एक अधेड़ ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के पीछे पारिवारिक कलह बताई जा रही है।
गोपीगंज इलाके के रघुनाथ गांव निवासी दीनदयाल बिंद (50) गुरुवार की रात में घर से निकला था। ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर इलाहाबाद से वाराणसी की तरफ जा रही मालगाड़ी की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। सुबह शौच के लिए निकले लोगों ने देखा तो शोर मचाना शुरू किया। स्टेशन के पास ही रहने वाले मृतक के परिवार के लोगों ने आकर उसकी पहचान की। दीनदयाल को तीन पुत्रियां एक पुत्र है। वह सब्जी और फल का ठेला लगाकर जीविकोपार्जन करता था। मौत की खबर सुनकर उसकी पत्नी अपने बच्चों समेत स्टेशन पर पहुंची । बच्चों के साथ पहुंची पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था।