फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   20 players selected for district-level hockey, wrestling, and boxing.

Bhadohi News: जिला स्तरीय हॉकी, कुश्ती और बाॅक्सिंग में 20 खिलाड़ी चयनित

Wed, 23 Sep 2026 01:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
20 players selected for district-level hockey, wrestling, and boxing.
जिला स्तरीय चयन ट्रायल में चयनित खिलाड़ी। स्रोत -स्टेडियम
भदोही। क्षेत्रीय खेल कार्यालय विंध्याचल मंडल मिर्जापुर के निर्देश पर मंगलवार को मूंसीलाटपुर जिला स्टेडियम में जूनियर बालक कुश्ती तथा सीनियर पुरुष हॉकी व बॉक्सिंग खेलों के लिए जिला स्तरीय चयन ट्रायल हुआ। हाकी में 10 खिलाड़ियों के चयन के लिए 16 खिलाड़ियों ने ट्रायल दिया, जबकि कुश्ती और बाक्सिंग में क्रमश: आठ और दो खिलाड़ी ही ट्रायल के लिए आए। कुल 20 खिलाड़ियों का चयन हुआ।
विज्ञापन

उप जिला क्रीड़ाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने चयनित खिलाड़ियों की सूची जारी की। बताया सीनियर पुरुष हाॅकी में अर्पित यादव, मयंक यादव, विनय शंकर, आदित्य बिंद, किशन पाल, आकाश कुमार, सत्यम पाल, रमेश, आशिन राय और साकेत पाल का चयन किया गया है। जूनियर कुश्ती में हितैशी, चन्दन, संदीप सिंह, सलमान अली, अनूप कुश, चमन राय, प्रशांत अध्याय, प्रशांत सिंह यादव का चयन किया गया है। इसके अलावा सीनियर बाक्सिंग में सत्यनारायण व आशीष का चयन मंडलीय ट्रायल के लिए हो गया है। उन्होंने बताया कि हाकी का मंडलीय ट्रायल बुधवार तथा बाक्सिंग व कुश्ती का मंडलीय ट्रायल 24 सितंबर को स्पोर्ट्स स्टेडियम भिस्कुरी पहाड़ी, मिर्जापुर में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed