फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   केएनपीजी को दी लाखों की सौगात

केएनपीजी को दी लाखों की सौगात

Sat, 22 Dec 2018 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Dec 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
केएनपीजी को दी लाखों की सौगात

विज्ञापन
ज्ञानपुर। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को आयोजित पुस्तकालय शिलान्यास और मेधावी छात्र सम्मान समारोह में ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र ने सौगातों की बारिश कर दी। 25 लाख के पुस्तकालय भवन का शिलान्यास करने के साथ ही एक करोड़ से अधिक के कार्यों की घोषणा की। 100 से अधिक मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल, प्रशस्ति पत्र के साथ शॉल देकर सम्मानित किया तो कैंपस में मौजूद एक हजार से अधिक छात्र-छात्राओं में शॉल वितरित किया।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि देश में बेरोजगारी का स्तर काफी जटिल हो चुका है। ऐसे में रोजगारपरक शिक्षा ग्रहण कर छात्र-छात्राएं आगे बढ़ें। कहा कि राजनीति की शुुुरुआत से ही शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया। स्कूलों की स्थापना संग वहां सुविधाएं दी गईं। ज्ञानपुर विधानसभा को मॉडल बनाने का काम चल रहा है। 25 लाख की लागत से बनने वाले पुस्तकालय भवन का विधिविधान से शिलान्यास करने के बाद विधायक ने पूरे कैंपस की अंडर ग्राउंड वायरिंग, कैंपस को सोलर ऊर्जा से आच्छादित करने, आरओ पेयजल की स्थापना, सबमर्सिबल पंप, गर्ल्स कॉमन रूम और फर्नीचर और आधुनिक गेस्ट हाउस बनवाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा और मुख्यमंत्री से वार्ता हुई है। जल्द ही सभी कार्य पूर्ण कराए जाएंगे। उन्होंने इशारों-ईशारों में एक पूर्वमंत्री को केमिकल और किताब चोर बता दिया। कहा कि बच्चों की किताबों में घपला करने वालों को जनता ने नहीं बख्शा। इस दौरान विधायक ने बीए प्रथम वर्ष में संध्या मौर्य, नुसरत जहां, अनुष्का तिवारी, बीए द्वितीय वर्ष में निधि मिश्रा, शैनाज और अमन, बीए तृतीय में मनीषा मौर्या, दिव्या सिंह, श्रेया मालवीय, कंचन पाल और प्रिया, बीकाम प्रथम वर्ष में इफेशाम नशबा परवीन और पूजा यादव, बीएससी प्रथम वर्ष में संध्या तिवारी, श्रुति चौरसिया और शिवांगी यादव समेत स्नातक और स्नातकोत्तर, बीएड विभाग के विभिन्न संवर्गों के 100 से अधिक मेधावियों को मेडल, प्रमाणपत्र और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। इसी तरह महाविद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं को शाल दिया। एमएलसी रामलली मिश्र, जिला पंचायत अध्यक्ष काजल यादव, जिला पंचायत सदस्य दीपिका बिंद, पूर्व प्राचार्य आरके तिवारी, प्राचार्य डॉ. पीएन डोंगरे ने संबोधन किया। डॉ. कमाल अहमद सिद्दीकी ने संचालन करते हुए कहा कि विधायक जी ने महाविद्यालय में इसके पूर्व करीब डेढ़ करोड़ से कई कार्य कराया है। भोजपुरी गायक राजेश परदेशी ने गीत प्रस्तुत किए। इसके पूर्व एनसीसी कैडेट्स ने मुख्य द्वार पर अतिथि को गॉर्ड ऑफ आनर दिया। इस मौके पर चेयरमैन हीरालाल मौर्य, स्त्रत्त्बुल्लारी शुक्ला, अविनाश, गुड्डू जायसवाल, डॉ. कामिनी वर्मा, डॉ. मंजू वर्मा, नवीन कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed