{"_id":"5be2f37bbdec22697c0a921c","slug":"191541600123-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"125 राजकीय नलकूप खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
125 राजकीय नलकूप खराब
Updated Wed, 07 Nov 2018 08:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। रबी सीजन शुरू हो चुका है। जिले में 125 राजकीय नलकूप खराब होने से गेहूं की बुआई को लेकर किसान चिंतित हो गए हैं। नहरों में पानी न आने से नलकूप ही गेहूं का खेत तैयार करने का मुख्य जरिया होता है लेकिन खराब होने से उन्हें काफी दिक्कत उठानी पड़ रही है।
जिले में नहरों के अलावा सबसे अधिक नलकूप से खेती की सिंचाई की जाती है। धान की कटाई के बाद किसान गेहूं के खेत को तैयार करने में जुट गए है। पलेवा आदि देकर उसे जुताई की तैयारी की जा रही है लेकिन पलेवा देने के लिए पानी का संकट खड़ा हो गया है। साफ-सफाई के चलते न तो नहर चल रही है और तकनीकी एवं ट्रांसफार्मर जलने से ज्यादातर राजकीय नलकूप बंद है। ऐसे में पलेवा को लेकर किसान चिंतित हो उठे है। भदोही में 15 डीघ में 35, सुरियावां में 22, ज्ञानपुर में 10 और औराई क्षेत्र में तकरीबन 28 से अधिक राजकीय नलकूप खराब है। विभागीय आंकड़ो की माने तो 586 नलकूपों में 125 किसी न किसी कारण से बंद है। कुछ के ट्रांसफार्मर कई माह से जले हैं तो कुछ तकनीकी खराबी से बंद है। जिला प्रशासन के तमाम निर्देश के बाद बंद नलकूपों को अब तक चालू नहीं किया गया। देवाजितपुर के प्रगतिशील किसान भोलानाथ उपाध्याय, एके चौबे, कंडा तिवारी ने कहा कि नलकूप और बिजली विभाग की लापरवाही से ज्यादातर नलकूप बंद है। उसे समय से सही नहीं किया गया तो किसानों को काफी दिक्कत होगी।
इनसेट
जिले में ज्यादातर राजकीय नलकूप सही है। ट्रांसफार्मर की खराबी से कई नलकूप बंद है। बिजली विभाग को पत्र लिखा गया है। गिने-चुने नलकूप तकनीकी खराबी से बंद है, उसे सही कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
नंदलाल, अधिशासी अभियंता नलकूप