फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   भद्ही: ब्लाक पर प्रधानों का धरना

भद्ही: ब्लाक पर प्रधानों का धरना

Fri, 06 Oct 2017 12:56 AM IST
Updated Fri, 06 Oct 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
भद्ही: ब्लाक पर प्रधानों का धरना
भद्ही: ब्लाक पर प्रधानों का धरना
भदोही।
विज्ञापन

अखिल भारतीय प्रधान संगठन के आह्वान पर गुरुवार को नगर स्थित ब्लाक कार्यालय पर आठ सूत्रीय मांगों को लेकर ग्राम प्रधानों ने धरना दिया गया। इस दौरान नारेबाजी की गई। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन बीडीओ को सौंपकर धरना समाप्त किया गया।
संगठन के ब्लाक अध्यक्ष पवन सिंह ने कहा कि शासन शहरों की तर्ज पर गांवों के चंहुमुखी विकास की बात करती है। तमाम योजनाएं चला रही हैं लेकिन अधिकारियों के अड़ियल रवैये से योजनाएं क्रियान्वित नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

आठ सूत्रीय मांगपत्र पढ़ते हुए कहा देश भर में सामान पंचायती राज व्यवस्था लागू होना चाहिए। सत्ता के विकेंद्रीकरण के बगैर गांवों का विकास नहीं हो सकता। पंचायत प्रतिनिधियों को मानदेय बढ़ोत्तरी की जाए और मृतक आश्रितों को 10 लाख की न्यूनतम सहायता तय की जाए। रेल और बस यात्रा में सुविधा दिए जाने के साथ-साथ कार्यकाल समाप्त होने पर पेंशन मिले। धरने में द्वारिका यादव, मुन्ना सिंह, बृजेश यादव, सुभाष सरोज, महेंद्र यादव, दीपक तिवारी, निर्मला देवी, कमला देवी, उमाशंकर पटेल, रामजी यादव, समर बहादुर यादव, बेचूलाल मौर्य, राधेश्याम यादव, दुर्गेश सिंह, सुखराम यादव, राजेंद्र सिंह, सरोजा देवी, नागेश दत्त मिश्र, राकेश सिंह, पूनम यादव, नरेश यादव, मुकेश कन्नौजिया आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed