{"_id":"59ac4fd94f1c1b726a8b48e4","slug":"191504464857-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 सितंबर को घोषित होगा सामान्य ज्ञान परीक्षा का रिजल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 सितंबर को घोषित होगा सामान्य ज्ञान परीक्षा का रिजल्ट
Updated Mon, 04 Sep 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर (भदोही)।
भारतीय जनता पार्टी की रविवार को जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का रिजल्ट टलने की जानकारी दी गई। जिलाध्यक्ष हौसिला प्रसाद पाठक ने कहा कि पांच सितंबर को आने वाला रिजल्ट अब 15 सितंबर को घोषित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि तीन और चार सितंबर को जिन उत्तर पुस्तिकाओं की जांच होनी थी, वह अब भी 10 सितंबर को होगी क्योंकि कुछ जगहों पर बारिश की वजह से परीक्षा स्थगित करनी पड़ी थी। उन जनपदों की परीक्षा अब सात सितंबर को कराई जाएगी। उसके बाद पूरे प्रदेश में 10 सितंबर को एक साथ मूल्यांकन होगा। बैठक का संचालन जिला महामंत्री दिनेश पांडेय ने किया। इस मौके पर विभूति तिवारी, लाल बहादुर, प्रभात श्रीवास्तव, प्रभाशंकर तिवारी, अंकित पांडेय, अंकित दुबे, बहादुर मिश्रा, कप्तान मिश्रा आदि मौजूद रहे।