फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   राष्ट्रीय एकता व धर्मनिरपेक्षता में रोवर्स-रेंजर्स की सहभागिता महत्वपूर्ण

राष्ट्रीय एकता व धर्मनिरपेक्षता में रोवर्स-रेंजर्स की सहभागिता महत्वपूर्ण

Fri, 08 Feb 2019 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय एकता व धर्मनिरपेक्षता में रोवर्स-रेंजर्स की सहभागिता महत्वपूर्ण

विज्ञापन
ज्ञानपुर। समाज सेवा, राष्ट्रीय एकता एवं धर्म निरपेक्षता में रोवर्स-रेंजर्स की सहभागिता महत्वपूर्ण है। कठिन परिस्थितियों का सामना करने तथा आपात स्थिति में सेवा करने का लिया गया प्रशिक्षण समाज के विकास में परमार्थ का काम करता है।
यह बात गुरुवार को केएनपीजी कालेज में दो दिवसीय रोवर्स-रेंजर्स समागम का सरस्वती प्रतिमा पर मार्ल्यापण व दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व प्राचार्य प्रो.अशोक कुमार मिश्र ने कहीं। वहीं छात्राओं ने वंदना, स्वागत एवं कुलगीत प्रस्तुत कि या। आयोजन सचिव रोवर्स प्रभारी डा.कमाल अहमद सिद्दीकी, रेंजर्स प्रभारी डा.रश्मि सिंह ने स्कार्फ, बैज लगाकर अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन

पहले दिन ध्वज शिष्टाचार, पासिंग आउट परेड, प्राथमिक सहायता प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, लघु नाटक, कैंप फायर, मर्यादा सभा, किम्स गेम, सैंड स्टोरी व लोकगीत आदि प्रतियोगिताओं का प्रशिक्षण जिला प्रशिक्षण आयुक्त शीतला प्रसाद, संगठन आयुक्त शेषधर दुबे तथा राधा त्रिपाठी ने दिया। प्रशिक्षण में केएनपीजी ज्ञानपुर, डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी महावि द्यालय भदोही, केशव प्रसाद मिश्र राजकीय महाविद्यालय औराई, घनश्याम दुबे महाविद्यालय सुरियावां की टीमों ने प्रतिभाग कर प्रशिक्षुओं ने मार्चपास्ट की सलामी दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य डा.रमेशचंद्र यादव ने किया। इस मौके पर डा.प्रभात कुमार, डा.शुभा श्रीवास्तव, डा.कि शोरीलाल पांडेय, डा.मंजू देवी, डा.घनश्याम मि श्र, डा.सुरेंद्र सिंह यादव, डा.कामिनी वर्मा, डा.किरण शर्मा, डा.श्रीप्रकाश मिश्र आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed