{"_id":"5c533b89bdec22094a2c7a11","slug":"181548958601-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृहिणियां बोलीं: गैस का दाम घटाइए वितमंत्री जी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गृहिणियां बोलीं: गैस का दाम घटाइए वितमंत्री जी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ज्ञानपुर। मोदी सरकार के अंतिम बजट से गृहिणियों को खासी उम्मीदें हैं। बृहस्पतिवार को अमर उजाला से बातचीत में गृहिणियों ने कहा कि आए दिन बढ़ रहे रसोई गैस के दाम को घटाया जाना चाहिए। साथ ही राशन और रोजमर्रा की चीजों पर भी बढ़ती महंगाई को नियंत्रित किया जाए। तभी घर का बजट संतुलित होगा।
एक फरवरी को मोदी सरकार का आखिरी बजट वित्त मंत्रालय का प्रभार देख रहे पीयूष गोयल पेश करेंगे। चुनावी वर्ष में बजट कैसा होगा, यह तो समय बताएगा, लेकिन आम आदमी से लेकर नौकरीपेशा और व्यवसायी सभी वर्ग को इससे बड़ी उम्मीदें हैं। होम मैनेजमेंट की चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारी संभाल रहीं गृहिणियां भी बजट को अपने मतलब का चाहती हैं। बृहस्पतिवार को अमर उजाला से बातचीत में वेदपुर की शुभा यादव ने कहा कि बजट में रसोई गैस की महंगाई पर ध्यान दिया जाना चाहिए। सब्सिडी अपनी जगह है, लेकिन सिलिंडर के बुनियादी दाम में ही कमी लाने के बारे में सरकार को सोचना चाहिए। अजयपुर की रेखा सिंह ने कहा कि रसोई गैस अब हर घर की जरूरत बन चुकी है। इसके अलावा राशन और अन्य रोजमर्रा की वस्तुओं पर भी सरकार को टैक्स कम करने के बारे में बजट बनाना चाहिए। बालीपुर की सीमा सिंह ने कहा कि गृहिणियों पर समूचे घर को चलाने की जिम्मेदारी होती है। सब्जी से लेकर अनाज तक पर महंगाई का असर है। हमारे समाज में मध्यम वर्गीय परिवारों की संख्या सबसे ज्यादा है। लेकिन, उनको ध्यान में रखते हुए योजनाएं नहीं बनाई जातीं। सरकार को चाहिए कि बजट में इसका ध्यान दे। लखनो की रेखा देवी ने कहा कि वित्तमंत्री जी डीजल-पेट्रोल के दाम को काबू में रखने की योजना बना दें तो सभी वस्तुओं के दाम नियंत्रित हो जाएंगे। इसके लिए बजट में योजना देनी चाहिए।