फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   साइबर ठग ने खाते से निकाल लिए 61 हजार

साइबर ठग ने खाते से निकाल लिए 61 हजार

Wed, 30 Jan 2019 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jan 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
साइबर ठग ने खाते से निकाल लिए 61 हजार

विज्ञापन
भदोही। बैंकों द्वारा लाख जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाने के बाद भी लोग अपने एटीएम और क्रेडिट कार्ड की सूचनाओं को गोपनीयता नहीं बरत रहे हैं। इसके चलते आए दिन लोग साइबर ठगी के शिकार हो रहे हैं। ताजा मामला नगर के चकमीरा मोहल्ले के तारिक हसन के साथ घटित हुई है जिसमे साईबर ठग ने खुद को बैंक अधिकारी बताकर एटीएम व अकाउंट डिटेल पूछ कर उनके बैंक खाते से 61 हजार रुपये उड़ा दिए। भुक्तभोगी ने बुधवार को इस आशय की तहरीर कोतवाली पु लिस को दी।

तारिक हसन ने बताया कि उनके मोबाइल पर फोन आया और सामने वाले ने कहा कि वह बैंक प्रबंधक बोल रहा है। उसने बैंक खाते के अलावा एटीएम कार्ड की सूचनाएं मांगी। उसने जरा भी देर न लगाते हुए सभी सूचनाएं फोन पर बता दी। नतीजा यह हुआ कि शाम होते होते खाते से 61 हजार रुपये निकल गए। इसकी जानकारी तब हुई जब मोबाइल पर मैसेज आया। उधर पुलिस ने तहरीर लेकर छानबीन का भरोसा तो दिया है लेकिन लोगों का कहना है कि लोगों को लगातार जागरूक किए जाने के बाद भी लोग अपने गाढ़े पसीने की कमाई को लुटा बैठ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed