{"_id":"5be72a76bdec2269807e0ae6","slug":"181541876342-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम और सीएम लिख रहे विकास की गाथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम और सीएम लिख रहे विकास की गाथा
Updated Sun, 11 Nov 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश में विकास की नई गाथा लिखी जा रही है। समाज के हर वर्ग को कल्याणकारी योजनाओं से जोड़कर उनकी स्थिति को बेहतर करने का प्रयास किया जा रहा है। विकास के दम पर 2019 में भाजपा केंद्र में दोबारा सरकार बनाएगी।
यह बातें औराई विधायक दीनानाथ भाष्कर ने शनिवार को विभूति नारायण इंटर कॉलेज में भाजपा की ओर से आयोजित दीपावली महोत्सव एवं सम्मान समारोह में कही। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है, जिसमें एक छोटा कार्यकर्ता अपने कर्म से उच्च शिखर पर पहुंच जाता है। भदोही विधायक रवींद्र नाथ त्रिपाठी ने कहा कि कार्यकर्ताओं के सम्मान से बढ़कर कोई कार्य नहीं है। उनके सम्मान से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। आयोजक राष्ट्रीय युवा विकास मंच के संस्थापक गुलाब त्रिपाठी ने 15 बुजुर्गों को शॉल, छड़ी और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि सूबे के मुख्यमंत्री युवाओं के हित पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। भाजपा की सरकार बनने के बाद सूबे में कई विदेशी कंपनियां आईं। संचालन चंद्र प्रकाश मिश्र ने किया। भोजपुरी गायक वीरेंद्र मिश्रा मृदुल ने गीतों से सरकार की योजनाओं का बखान किया। मौके पर डॉ. राकेश दूबे, धवल त्रिपाठी, अवधेश दूबे, हरिओम सिंह, विजयशंकर, जयशंकर आदि मौजूद रहे।
ज्ञानपुर। विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में भाजपा के दीपावली महोत्सव में औराई और भदोही विधायकों के निशाने पर जिले के एक माननीय रहे। बिना नाम लिए दोनों विधायकों ने माननीय पर तीखे हमले किए। कहा कि माननीय अहंकारी हो चुके हैं। कार्यकर्ता ही किसी भी पार्टी की रीढ़ होते हैं, उनका अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।