{"_id":"5be2f457bdec2269bd06ac3c","slug":"181541600343-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता सेनानी का इंजन फेल, आधे घंटे विलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता सेनानी का इंजन फेल, आधे घंटे विलंबित
Updated Wed, 07 Nov 2018 08:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपीगज। पूर्वोत्तर रेलवे के ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर बुधवार को सुबह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का इंजन खराब हो गया। इससे करीब आधे घंटे तक ट्रेन स्टेशन पर खड़ी रही। तकनीकी खामी सही होने के बाद ट्रेन को आधे घंटे बाद गंतव्य को रवाना किया गया। मेन लाइन खाली होने से दूसरी ट्रेनों का परिचालन बाधित नहीं हुआ।
नई दिल्ली से जय नगर बिहार जा रही स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस बुधवार को लगभग तीन घंटे बिलंब से सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर पहुची। करीब दो मिनट तक स्टेशन पर खड़ी होने के बाद जब वह जाने लगी तो तकनीकी खराबी से इंजन आगे नहीं बढ़ा। चालक और परिचालक इंजन की खराबी को सही करने में जुटे रहे। करीब 10 बजकर 46 मिनट पर तकनीकी खामी सही होने के बाद ट्रेन को रवाना किया गया। इस दौरान ट्रेन में बैठे यात्री परेशान हो गए। वहीं दूसरी ओर रूट से होकर जाने वाली कोई ट्रेन प्रभावित नहीं हुई।