{"_id":"5be093dcbdec22698b7fd696","slug":"181541444572-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली तक रहेगी 24 घंटे बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली तक रहेगी 24 घंटे बिजली
Updated Tue, 06 Nov 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। धनतेरस से लेकर दीपावली तक लगातार 24 घंटे बिजली की आपूर्ति की जाएगी। शहर से लेकर गांव तक दीपावली में खलल न पड़े, इसके लिए विभाग ने यह तैयारी की है। वहीं त्योहार पर कहीं मामूली फॉल्ट आने पर उसे तत्काल ठीक करने के लिए कर्मचारियों को तैयार रहने को कहा गया है।
दीपावली सात नवंबर को मनाई जाएगी। विभाग की ओर से धनतेरस से दीपावली तक शहर से लेकर गांव तक 24 घंटे आपूर्ति की तैयारी की गई है। एक्सईएन अमर सिंह ने बताया कि जनपद में कुल 125 मेगावॉट का लोड है। त्योहार पर निर्बाध रूप से आपूर्ति के लिए दो मिलियन यूनिट बिजली की जरूरत पड़ेगी। डिमांड के मुताबिक इतनी बिजली मिल रही है। अगर आपूर्ति के दौरान कहीं बड़ा लोकल फॉल्ट नहीं हुआ तो 24 घंटे विद्युत आपूर्ति की जाएगी। त्योहार पर बिजली कम न पड़े, इसके लिए विभाग की ओर से 40-50 मेगावाट की अतिरिक्त बिजली की मांग की गई है। वहीं त्योहार के समय आपूर्ति में मामूली फॉल्ट आने पर तत्काल उसे ठीक करने के लिए कर्मचारियों को तैयार रहने को कहा गया है।