{"_id":"5a6cd3624f1c1ba1268b6b3d","slug":"181517081442-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वालीबाल में ऊंज और फुटबाल में ज्ञानपुर की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वालीबाल में ऊंज और फुटबाल में ज्ञानपुर की जीत
Updated Sun, 28 Jan 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। खेल आपसी भाई-चारा, सौहार्द्र एवं राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने में सहायक है। विभिन्न क्षेत्रों और वर्गों के खिलाड़ी जब एक मंच पर आकर प्रतिभाग करते हैं, तब समाज में सद्भाव को बढ़ावा मिलता है। खेलों के माध्यम से जब खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मेडल जीतते हैं, तब लोगों को गौरवान्वित होने का अवसर मिलता है। यह बातें सांसद वीरेंद्र सिंह ने शनिवार को जिला स्टेडियम मूंसीलाटपुर में आयोजित खेलकूद के समापन पर बतौर मुख्य अतिथि कही। नेहरू युवा केंद्र की ओर से आयोजित खेलकूद में विभिन्न इलाकों से आई टीमों ने बेहतर प्रदर्शन किया। वॉलीबाल में ऊंज ने कुरौना को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि फुटबाल में ज्ञानपुर ने गोपीगंज को हरा कर परचम फहराया। कबड्डी में मूलापुर ने अलमऊ और खो-खो में मूसीलाटपुर ने ज्ञानपुर को हराया। 100 मीटर की दौड़ में आकाश को पहला, भरतलाल को दूसरा और मुकेश सिंह को तीसरा स्थान मिला। 1500 मीटर की दौड़ में रंजीत यादव प्रथम, दिनेश कुमार द्वितीय और शिव प्रकाश तृतीय स्थान पर रहे। लंबी कूद में भरत लाल प्रथम, रामसागर द्वितीय और अनिल कुमार तृतीय स्थान पर रहे। इसी प्रकार अन्य खेलों में खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर हुई। इस अवसर पर जिला क्रीड़ाधिकारी धर्मवीर सिंह, समन्वयक शमीम बेगम, मार्कण्डेय सिंह, राकेश पाल, किशन यादव, शिवम राय, अफरोज, अमरनाथ, जितेंद्र कुमार, रविकांत भारती आदि उपस्थित रहे। संचालन और धन्यवाद उदयभान सिंह ने किया।
विज्ञापन