फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   पानी के अभाव में सूख रही धान की फसल

पानी के अभाव में सूख रही धान की फसल

Thu, 31 Aug 2017 12:07 AM IST
Updated Thu, 31 Aug 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
पानी के अभाव में सूख रही धान की फसल
फोटो
विज्ञापन


पानी के अभाव में सूख रही धान की फसल
बरसात न होने से किसान डूबे चिंता में
अमर उजाला ब्यूरो
ज्ञानपुर।
जहां एक ओर देश के कई हिस्से में अत्यधिक बरसात होने से बाढ़ कहर बरपा रही है। वहीं, भदोही जनपद में बरसात न होने से सूखे के हालात पैदा हो गए हैं। धान की फसल पानी के अभाव में सूख रही है।

किसान अपनी फसल को लेकर चिंता में डूब गए हैं। किसान अपनी फसल को बचाने के लिए सिंचाई कार्य में जी जान से जुट गए हैं। नलकूप, नहर के माध्यम से धान की सिंचाई कर रहे हैं। यही नहीं, सिंचाई की पुरानी विधा दौरी से छोपाई भी की जा रही है। किसान अथक परिश्रम करके अपनी फसल को बचाने का प्रयास कर रहे हैं। सिंंचाई की पुरानी विधा दौरी छोपाई में अत्यधिक श्रम लगता है। फिर भी गरीब किसान अपनी फसल को बचाने के लिए छोपाई कर रहे हैं। जनपद में कुछ दिनों से बरसात नहीं हो रही है। कुछ दिन पहले हल्की बरसात हुई थी, तो धान की फसल के लिए नाकाफी साबित हुई। पानी के अभाव फसलों का स्वरूप बिगड़ रहा है। यदि कुछ दिन में बरसात नहीं हुई तो धान की फसल को काफी नुकसान होगा। फसल सूखने पर किसानों की कमर टूट जाएगी। किसान बरसात के लिए भगवान से प्रार्थना करने लगे हैं। प्रार्थना साकार होने पर ही किसानों की फसल बच पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed