फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   1800 farmers from six blocks got registered

गेहूं खरीद: छह ब्लॉकों के 1800 किसानों ने कराया पंजीकरण

Tue, 18 Mar 2025 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Mar 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
1800 farmers from six blocks got registered
ज्ञानपुर। जिले में गेहूं खरीद की शुरूआत सोमवार से हो गई, हालांकि 36 केंद्रों पर बोहनी तक नहीं हुई। कर्मचारी केंद्र खोलकर इंतजार करते रहे। कुछ किसानों ने पहुंचकर पंजीकरण और खरीद संबंधी जानकारी ली। विभाग को उम्मीद है कि अप्रैल के पहले सप्ताह में खरीद की शुरूआत हो सकेगी।
विज्ञापन


धान और गेहूं के सीजन में सरकार किसानों से खरीद करती है। पहले गेहूं की खरीद एक अप्रैल से शुरू होती थी, लेकिन गुजरे दो साल से इसे एक मार्च से लागू किया गया, लेकिन इस बार कैबिनेट की बैठक में 17 मार्च की मंजूरी मिलने पर खरीद की शुरूआत पखवारे भर विलंब से शुरू हुआ। सोमवार को ककराहीं मंडी समिति, जंगीगंज, उगापुर समेत अन्य केंद्र पर प्रभारी किसानों का इंतजार करते रहे, लेकिन फसल तैयार न होने से कोई किसान नहीं आया। विभाग का मानना है कि गेहूं की फसल पकने और मड़ाई करने में करीब 15 दिन से अधिक का समय है। ऐसे में अभी खरीद शुरू होने की उम्मीद न के बराबर है।
विज्ञापन

जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शासनादेश के अनुसार सोमवार से खरीद शुरू हो गई, लेकिन अभी फसल तैयार न होने से कोई किसान नहीं आया। उन्होंने बताया कि 1800 किसानों ने गेहूं बेचने के लिए पंजीकरण कराया है। बताया कि न्यूनतम समर्थन मूल्य में प्रति क्विंटल 2425 रुपये किए गए हैं। प्रति क्विंटल सफाई, छनाई और उतराई के लिए 20 रुपये अधिक मिलेगा। किसान गेहूं क्रय केंद्र के प्रभारियों के मोबाइल नंबर पर मिस्ड कॉल कर भी पंजीकरण करा सकते हैं। किसान मित्र एप को मोबाइल में डाउनलोड कर भी पंजीकरण कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed