फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   18 lakh misappropriation from bank, case against two people

बैंक से 18 लाख की हेराफेरी, दो लोगों पर केस

Thu, 07 May 2020 09:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
18 lakh misappropriation from bank, case against two people
गोपीगंज (भदोही)। गोपीगंज स्थित स्टेट बैंक की शाखा में फर्जी कागज लगाकर एक ग्राहक के खाते से 18 लाख रुपये निकाल लिए गए। इससे खलबली मच गई है। बैंक मैनेजर ने थाने में तहरीर दी। इस प्रकरण में दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

भारतीय स्टेट बैंक शाखा पड़ाव-गोपीगंज के प्रबंधक सुनील कुमार भगत की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को घोसिया निवासी अली हसन और मिर्जापुर निवासी जोगिंदर पाल के खिलाफ 18 लाख रुपये गबन के मामले में आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने इस मामले में खमरिया निवासी एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए उठाया है। यह कार्रवाई ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के राम का पुरा गांव निवासी ओमप्रकाश चौधरी की शिकायत पर हुई है। ओमप्रकाश चौधरी का आरोप है कि उनके पिता सेवानिवृत्त सब इस्पेक्टर किशोरीलाल ने पड़ाव स्थित स्टेट बैंक की शाखा में 18 लाख रुपये जमा किए थे। रुपये निकालने से पहले ही पिता की मौत हो गई। बृहस्पतिवार को जब वह पैसे निकालने बैंक पहुंचे तो पता चला कि खाते से पैसा पहले ही निकाला जा चुका है। शाखा प्रबंधक सुनील कुमार भगत की पहल पर सक्रिय हुई पुलिस ने पूर्व में तैनात रहे बैंक कर्मी की हकीकत खंगालनी शुरू कर दी। पुलिस ने अली हसन, जोगिंदर पाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर खमरिया निवासी एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए उठा लिया। सीओ ज्ञानपुर कालू सिंह ने कहा कि पूछताछ चल रही है। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed