Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   1720 homes will be built for urban poor, each will get one lakh1720 homes will be built for urban poor, each will get one lakh

Bhadohi News: 1720 शहरी गरीबों के बनेंगे घर, मिलेंगे एक-एक लाख

Mon, 05 Jan 2026 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
1720 homes will be built for urban poor, each will get one lakh1720 homes will be built for urban poor, each will get one lakh
ज्ञानपुर। जिले के 1720 शहरी गरीबों के पक्के छत सपना जल्द पूरा होगा। नगरीय विकास अभिकरण विभाग की ओर से भेजी गई ढाई हजार आवासों की डीपीआर में 1720 को स्वीकृति मिल गई है। आवास पूर्ण कराने में 43 करोड़ रुपये खर्च होंगे। होली से पहले लाभार्थियों के खाते में एक-एक लाख की पहली किस्त भेजी जाएगी।
विज्ञापन

जिले में दो नगर पालिकाएं भदोही और गोपीगंज के अलावा पांच नगर पंचायतें ज्ञानपुर, सुरियावां, नई बाजार, खमरिया और घोसिया हैं। टीनशेड, मड़हे या जर्जर मकानों में रहने वाले लोगों के लिए सरकार ने प्रधानमंत्री आवास शहरी योजना शुरू की। साल 2017 में शुरू हुई योजना में साल 2019 तक 27 हजार से अधिक लोगों को आवास निर्माण की मंजूरी मिली। इनमें 50 से 60 को छोड़कर करीब सभी आवास पूर्ण हो गए हैं। साल 2024 में केंद्र में भाजपा की तीसरी बार सरकार बनने पर लाभार्थियों के चयन के लिए आवेदन मांगे गए। सातों नगर निकायों से करीब 34 हजार लोगों ने आवास के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन

सत्यापन में ज्यादातर आवेदन में कमियां पाईं गईं। जिसे निरस्त कर दिया गया। करीब 10 महीने पहले डूडा ने ढाई हजार पात्रों का चयन कर डीपीआर शासन को भेजा। इसमें शासन ने 1720 का डीपीआर स्वीकृत किया। इससे इन लोगों को आवास मिलने का रास्ता करीब-करीब साफ हो गया है। सबकुछ ठीक रहा तो होली से पहले आवास निर्माण के लिए पहली किस्त भी जारी हो जाएगी। 1720 में 1500 डीपीआर भदोही नगर पालिका में शामिल 28 ग्राम पंचायतों की है। इससे तीन से चार साल से आवास की उम्मीद लगाए बैठे लोगों का सपना भी जल्द ही पूर्ण होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात निकायों से आए थे 34 हजार आवेदन : प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में साल 2019 से नए आवास स्वीकृत नहीं हुए। अब करीब पांच साल बाद शहरी गरीबों के आशियाने का सपना पूरा होगा। शासन के निर्देश पर जनवरी से मार्च 2025 तक सातों नगर निकायों से करीब 34 हजार आवेदन आए।
राजस्व विभाग के सत्यापन में 30 हजार पात्रता की श्रेणी में नहीं आए। इस कारण उनके आवेदनों को निरस्त कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed