फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   जलनिगम के खिलाफ प्रदर्शन कर ग्रामीणों ने जताया विरोध

जलनिगम के खिलाफ प्रदर्शन कर ग्रामीणों ने जताया विरोध

Thu, 02 May 2019 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
जलनिगम के खिलाफ प्रदर्शन कर ग्रामीणों ने जताया विरोध
वहिदानगर। भीषण गर्मी में ठप पड़ी पेयजल परियोजनाओं के कारण लोगों का गुस्सा फूटने लगा है। लंबे समय से पानी की किल्लत झेल रहे मठहां के ग्रामीणों ने बुधवार को प्रदर्शन कर पेयजल इकाई को तत्काल दुरुस्त कराने की मांग की। इससे गहमागहमी बढ़ी रही।
विज्ञापन

दो माह से पेयजलापूर्ति न होने और अनदेखी को लेकर ग्रामीणों ने मठहां समूह पेयजल योजना के सामने जलनिगम के खिलाफ प्रदर्शन कर विरोध जताया। चेतावनी दी कि दो दिन के अंदर पेयजलापूर्ति नहीं हुई तो जनसमूह के साथ कार्यालय का घेराव किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि लोकल ऑपरेटर की लापरवाही के कारण समूह पेयजल योजना मठहां का मोटर जल गया। कहा कि मठहां समूह पेयजल योजना पर तैनात आपरेटर जब-जब गेहूं और धान की कटाई शुरू होने वाली होती है, तब-तब किसी न किसी बहाने से योजना को खराब दिखा दिया जाता है। धीरे-धीरे दो माह का समय बीत जाने के बाद भी न तो मोटर बदलवाई जा सकी और न ही जल निगम के किसी अधिकारी-कर्मचारी ने स्थलीय निरीक्षण कर यथास्थिति का जायजा लिया। भीषण गर्मी में योजना से जुड़े डेढ़ दर्जन से अधिक गांवों में जीवन-यापन कर रहे लोगों को बूंद-बूंद पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। जबकि दो दशक पहले से स्थापित उक्त योजना से बारीपुर, केवटाही, मठहां, नारेपार सहित डेढ़ दर्जन गांवों में पेयजल का कनेक्शन देकर हर महीने हजारों का राजस्व जलनिगम की ओर से वसूल कराया जा रहा है, लेकिन उचित रखरखाव और देखभाल के अभाव में समूह पेयजल योजना अपने वास्तविक लक्ष्य से पूरी तरह भटक चुकी है, जिसका मुख्य कारण नियमित कर्मचारी का अभाव माना जा रहा है। प्रदर्शन करने वालों में जगदंबा सिंह, आत्मा सिंह, कपिल यादव, देवीप्रसाद यादव, शंभू सिंह, शेषधर सिंह, गामा यादव, सुरेश सोनकर, बमबम यादव, चंद्रश्याम दुबे, राजदेव यादव, अमेरिकन सोनकर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed