{"_id":"5c51eb3abdec2273a1355c89","slug":"171548872506-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शनिवार को मदरसे गए चार बच्चों का अता पता नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शनिवार को मदरसे गए चार बच्चों का अता पता नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। नगर के अलग अलग मोहल्लों के चार किशोरों के लापता होने की सूचना कोतवाली में दी गई है। एक साथ चार बच्चों की गुमशूदगी की सूचना को पुलिस ने गंभीरता से लिया है। पुलिस ने बच्चों के परिजनों को आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। इस संबंध में जांच कार्य कस्बा चौकी प्रभारी को दी गई है।
आसिया बानो राजकीय महाराजा बलवंत सिंह चिकित्सालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। उसने बताया कि उसका बेटा मो.कैफ 15 वर्ष का है। उसके अलावा नगर मोहल्ला जमुंद के मो.तौहीद (13) पुत्र मो.बशीर, मो.फुरकान (13) व मो.उस्मान (11) दोनो पुत्र एहतेमाम आलम बधंवा पीरखांपुर मोहल्ला स्थित मदरसा अरबिया मदीनतुल इल्म में अलग अलग कक्षाओं में पढ़ते हैं। बताया कि चारो अपने अपने घर से मंगलवार को सुबह स्कूल के लिए निकले थे। शाम तक वे नहीं लौटे तो परिजन परेशान हो उठे। मदरसे में पता किया तो मालूम हुआ कि वे मदरसे पहुंचे ही नहीं थे। इसके बाद से परिवार वालों का बुरा हाल है।
घर वालों ने बताया कि कल से ही एक दर्जन लोग बच्चों की खोजबीन में लगे हैं लेकिन कहीं पता नहीं चल सका है। थक हार कर बुधवार को कोतवाली में उनकी गूमशूदगी की तहरीर दी जिस पर पुलिस ने त्वरित संज्ञान लेते हुए उन्हें ढूंढने के लिए कस्बा पुलिस चौकी प्रभारी को जिम्मेदारी दी गई है। कोतवाली प्रभारी एसएन मिश्र ने बताया कि गूमशूदगी की सूचना मिलते ही पुलिस को उनकी खोजबीन में लगा दिया गया है। इस संबंध में रेलवे पुलिस सहित पड़ोसी जनपदों के थानों को भी सूचित कर दिया गया है। उधर बच्चों के न मिलने से उनके परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।